फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी लॉकडाउन: इंसानियत जिंदाबाद

Sun, 12 Apr 2020 07:29 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
coronavirus - फोटो : PTI
कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में भारी तबाही मची हुई है। इस महामारी की वजह से पूरी दुनिया थम सी गई है और लॉकडाउन में जिंदगी जी रही है। जानलेवा महामारी की वजह से अब तक पूरी दुनिया में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है और 17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। भारत में भी मृतकों की संख्या 200 के पार हो गई है और 7000 से अधिक लोग संक्रमित हैं।

इस मुश्किल वक्त में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इंसानियत को बुलंद किए हुए हैं। ऐसी ही ये तीन तस्वीरें हैं जिन्हें देखकर आप भी कह उठेंगे 'जिंदगी जिंदाबाद', तो एक नजर डालते हैं इन बोलती तस्वीरों पर।
विज्ञापन

2 of 4
दिव्यांग को मास्क पहनाता ट्रैफिक पुलिस का जवान - फोटो : PTI
यह तस्वीर चंडीगढ़ की है, जहां एक ट्रैफिक पुलिस का जवान लॉकडाउन में फंसे एक दिव्यांग को मास्क पहनाने में मदद कर रहा है। तस्वीर नौ अप्रैल (गुरुवार) को समाचार एजेंसी पीटीआई ने ली थी।
विज्ञापन

3 of 4
गिलहरी के प्यासे बच्चों को पानी पिलाता व्यक्ति - फोटो : PTI
इस तस्वीर में एक व्यक्ति गिलहरी के प्यासे बच्चों को ड्रॉप की मदद से पानी पिला रहा है। तस्वीर कर्नाटक के चिकमगलूर की है जिसे 11 अप्रैल (शनिवार) को कैमरे में कैद किया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
सब्जीवाला कुत्ते और बंदरों को सब्जी और फल दे रहा - फोटो : PTI
और यह है तीसरी और आखिरी तस्वीर जिसमें एक सब्जीवाला घर लौटते वक्त रास्ते में मौजूद कुत्ते और बंदरों को सब्जी और फल दे रहा है। यह तस्वीर 10 अप्रैल (शुक्रवार) को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ली गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें