फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ ने भड़का दिए शोले, तीन महिलाएं जिंदा जलीं, 500 घर स्वाहा

Tue, 22 Mar 2016 04:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी/ शाहजहांपुर
विज्ञापन
1 of 12
लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अंधड़ के दौरान सोमवार को लखीमपुर खीरी के गांव खैरीगढ़ और शाहजहांपुर के गांव लुकटहा में आग ने भयंकर तांडव कर डाला। खैरीगढ़ में गन्ने की खोई जलाकर कोल्हू पर गुड़ बनाते वक्त उड़ी चिंगारी से लगी आग तेज अंधड़ की वजह से ऐसी प्रचंड हुई कि गांव के चार सौ से ज्यादा घर देखते-देखते स्वाहा हो गए।
विज्ञापन

अंधड़ ने भड़का दिए शोले, तीन महिलाएं जिंदा जलीं, 500 घर स्वाहा

2 of 12
लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भीषण आग में तीन महिलाएं जिंदा जल गईं। तीन व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए, एक दर्जन से ज्यादा मवेशियों की भी जान चली गई, साथ ही दर्जन भर दुकानें और दो सौ एकड़ गन्ने की फसल भी जलकर राख हो गई। शाहजहांपुर के गांव लुकटहा में लगी आग में भी करीब सौ घर राख हो गए। इस अग्निकांड में दो दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। तमाम मवेशी और सैकड़ों मुर्गे-बतख भी आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन

अंधड़ ने भड़का दिए शोले, तीन महिलाएं जिंदा जलीं, 500 घर स्वाहा

3 of 12
लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिंगाही इलाके के गांव खैरीगढ़ के पश्चिमी छोर पर रत्रकेश गुप्ता का कोल्हू लगा हुआ है। सोमवार की सुबह कोल्हू पर गन्ने की पेराई के बाद गुड़ बनाया जा रहा था, इसी दौरान अचानक शुरू हुए अंधड़ में कोल्हू से उड़ी चिंगारियां पास ही रखे खोई के  ढेर पर जा गिरीं और उसमें आग लग गई।

अंधड़ ने भड़का दिए शोले, तीन महिलाएं जिंदा जलीं, 500 घर स्वाहा

4 of 12
लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोल्हू पर काम कर रहे लोगों ने खोई के ढेर में लगी आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक जलती हुई खोई ने अंधड़ में उड़कर पड़ोस में स्थित पुत्तू के घर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पुत्तू के घर से लपटें उठने लगीं और फिर एक-एक करके सर्वेश, कुंजबिहारी, बिंद्रा, राजेश, बल्लू, संजीत, बाबूराम, तुलसीराम के घर भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

अंधड़ ने भड़का दिए शोले, तीन महिलाएं जिंदा जलीं, 500 घर स्वाहा

5 of 12
लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकराल हुई आग में पहले कच्चे घर जले फिर अंधड़ के चलते आग ने पक्के घरों को भी अपनी जद में ले लिया। जान बचाने के लिए गांव के लोगों में भगदड़ मच गई। इस बीच अपने घरों से कीमती सामान निकालने की कोशिश करते हुए 50 वर्षीय प्रेमलता पत्नी पुत्तू, 53 वर्षीय सरस्वती पत्नी घूरे और 60 वर्षीय अहमदी पत्नी गुलजार आग में जिंदा जल गईं। 56 वर्षीय अनवरी पत्नी फजल को बेहोशी की हालत में खेत में पाया गया।
विज्ञापन

अंधड़ ने भड़का दिए शोले, तीन महिलाएं जिंदा जलीं, 500 घर स्वाहा

6 of 12
लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इसके अलावा 40 वर्षीय सरफराज पुत्र गुलजार, 30 वर्षीय राजकुमारी और 60 वर्षीय अशोक मिश्रा भी बुरी तरह झुलस गए। आग इस कदर विकराल थी कि पलिया और निघासन से पहुंची दमकल की कई गाड़ियां देर शाम तक आग पर काबू नहीं पा सकी थीं। प्रशासन का अनुमान है कि अग्निकांड में करीब चार सौ कच्चे-पक्के घर, तीन दर्जन से अधिक खोखे, दो स्कूल और करीब दर्जन भर दुकानें जलकर नष्ट हुई हैं।
विज्ञापन

अंधड़ ने भड़का दिए शोले, तीन महिलाएं जिंदा जलीं, 500 घर स्वाहा

7 of 12
लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आग बुझाने की कोशिश में झुलसे तीनों लोगों को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना को देखते हुए खैरीगढ़ में पलिया, सिंगाही, निघासन आदि थानों की फोर्स बुला ली गई। एसडीएम लव कुमार, तहसीलदार जगदीश सिंह, सीओ आदि कैंप कर रहे हैं। एएसपी अष्टभुजा प्रताप सिंह ने भी मौका-मुआयना किया।

अंधड़ ने भड़का दिए शोले, तीन महिलाएं जिंदा जलीं, 500 घर स्वाहा

8 of 12
लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उधर, खुटार (शाहजहांपुर) के दलित बहुल गांव लुकटहा में दोपहर करीब तीन बजे आग लगी। बताया जाता है कि गांव के पश्चिम की ओर कोई गेहूं की बालियां भून रहा था। इसी दौरान हवा से उड़ी चिंगारियों से पास ही पड़े कूड़े के एक ढेर में आग लग गई।

अंधड़ ने भड़का दिए शोले, तीन महिलाएं जिंदा जलीं, 500 घर स्वाहा

9 of 12
लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तेज पछुआ हवाओं की वजह से आग कुछ ही पलों में बुरी तरह भड़क गई। आग ने पहले पास ही एक घर के छप्पर को चपेट में लिया और फिर पूरे गांव में फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में मौजूद लोगों को जान बचाकर भागना मुश्किल हो गया।

अंधड़ ने भड़का दिए शोले, तीन महिलाएं जिंदा जलीं, 500 घर स्वाहा

10 of 12
लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आग की ऊंची लपटें और धुआं आसपास के गांवों में दिखाई दिया तो वहां के सैकड़ों लोग लुकटहा पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की सूचना पर पुवायां फायर स्टेशन से सिर्फ एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी लुकटहा पहुंची जो भीषण आग पर जरा भी काबू नहीं पा सकी। काफी देर बाद शाहजहांपुर से एक और गाड़ी पहुंची लेकिन तब तक गांव के सौ से ज्यादा घर जलकर पूरी तरह स्वाहा हो चुके थे।

अंधड़ ने भड़का दिए शोले, तीन महिलाएं जिंदा जलीं, 500 घर स्वाहा

11 of 12
लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इस अग्निकांड में गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोगों के झुलस गए हैं। इसके अलावा दस भैंसें, दर्जनों बकरियां और सैकड़ों मुर्गे-मुर्गियां, बतखों और तमाम कुत्तों की भी जलभुनकर मौत हो गई। होली मनाने की तैयारियों में जुटे गांव के ज्यादातर लोगों के घर में अन्न का दाना तक नहीं बच सका। गांव में हाहाकार मचा है। खेतों में बैठी महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

अंधड़ ने भड़का दिए शोले, तीन महिलाएं जिंदा जलीं, 500 घर स्वाहा

12 of 12
लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खैरीगढ़ में हुए अग्निकांड में तीन महिलाओं की मौत हो गई हैं। करीब चार सौ घर जल गए हैं। 19 पशु जलकर मर गए हैं। सभी परिवारों के लिए खाने की व्यवस्था करा दी गई है। रहने की अस्थायी व्यवस्था मंगलवार को करा दी जाएगी। मंगलवार को ही सभी पीड़ित परिवार को दैवी आपदा के तहत सहायता राशि का चेक दे दिया जाएगा। - एसपी सिंह, प्रभारी डीएम एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें