फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की बोरियत को इन तरीकों से करें दूर, देखें वो पूरी लिस्ट

Wed, 08 Apr 2020 04:11 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
लॉकडाउन में ना हो बोर, करें ये सारे काम - फोटो : अमर उजाला
दुनिया में महामारी की रूप ले चुके कोरोना ने कई देशों में लॉकडाउन जैसी स्थिति पैदा कर दी है। 76 दिन के बाद कोरोना का केंद्र बना वुहान शहर में लॉकडाउन खुल चुका है, वहां लोगों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि भारत में 25 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ है जो कि 14 अप्रैल तक चलने वाला है। अभी भी लॉकडाउऩ खत्म होने में लगभग एक हफ्ते का समय है और कुछ राज्य इसे आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं। एक और हफ्ता घर में बंद रहकर बिताना काफी पीड़ादायक हो सकता है लेकिन इस वक्त कैसे खुद को मानसिक तौर पर संतुष्ट और खुश रखें यही एक लक्ष्य होना चाहिए। चलिए देखते हैं कि लॉकडाउन के दौरान समय काटने के लिए आप क्या बढ़िया काम कर सकते हैं...
विज्ञापन

बढ़िया खाना बनाकर काट सकते हैं समय

2 of 9
Cooking - फोटो : सोशल मीडिया
बनाएं बढ़िया खाना
लॉकडाउन के दौरान खुद को ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रखने के लिए खाना बनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आज के समय में यूट्यूब और फेसबुक पर बढ़िया बढ़िया खाने की रेसिपी मौजूद रहती हैं वहां से आप अपने और अपने परिवार के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना बना सकते हैं। लॉकडाउन को एक अच्छे मौके की तरह इस्तेमाल कीजिए और अलग अलग तरह के खाने का स्वाद चखिए। इस दौरान आप दक्षिण भारत से लेकर उत्तर-पूर्वी भारत के लोकप्रिय पकवानों को बनाकर उनका मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी ही किसी पुरानी रेसिपी में नया तड़का लगाकर उसे और स्वादिष्ट बना सकते हैं। लॉकडाउन में खाना बनाना समय बिताने के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। 
विज्ञापन

घर में रहकर करें व्यायाम

3 of 9
pilate exercise - फोटो : pixabay
व्यायाम कर खुद को बनाएं स्वस्थ
लॉकडाउन में जिम बंद है तो एक्सरसाइज ना करने का बहाना नहीं चल सकता। घर में रहकर व्यायाम या योग शुरू करने का सबसे सही मौका है। सुबह व्यायाम से अपने दिन की शुरुआत कीजिए। इस बीच टेलीविजन या सोशल मीडिया के माध्यम से आप योग को भी सीख सकते हैं। एक दिनचर्या बनेगी तो लॉकडाउन खत्म होने के बाद योग करने या व्यायाम शुरू करने में दिक्कत नहीं होगी। खुद को बीमारी से बचाने के लिए योग जरूर करें ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनी रहें।

घर की करें सफाई

4 of 9
Cleaning services - फोटो : Social media
घर को रखें चकाचक
अगर आपको नौकरी करने के साथ घर की सफाई करने का समय नहीं मिलता है तो लॉकडाउन आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है। लॉकडाउन में खुद को बोर होने से बचाने के लिए पूरे घर की साफ सफाई की जा सकती है। इसमें घर का हर कोना साफ करने से लेकर छोटे से छोटा सामान साफ करना शामिल हो सकता है। दीवाली में अभी समय है लेकिन दीवाली की सफाई आप अभी से कर सकते हैं ताकि उस समय घर को सजाने के लिए आपके पास पर्याप्त समय हो।
विज्ञापन

लूडो, कैरम जैसे खेल खेलें

5 of 9
लूडो - फोटो : ट्विटर
पुराने मजेदार गेम लूडो की वापसी
एक जमाना था जब स्मार्टफोन हाथ में नहीं हुआ करते थे और लोग आपस में घरों में बैठकर खेल खेला करते थे। लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर निकलना मना है इसलिए आप घर में रहकर लूडो, बिजनेस और कैरम जैसे गेम खेल सकते हैं और पुराने दिनों की याद ताजा कर सकते हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर वही जिंदगी शुरू हो जाएगी, उससे पहले वापस आए पुराने दिनों का आनंद लिया जा सकता है।
विज्ञापन

ऑनलाइन कोर्स सीख सकते हैं

6 of 9
ऑनलाइन - फोटो : source
खाली समय का प्रयोग कुछ नया सीखने में करें
इस वक्त कई सारे नए ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं, अगर आप कुछ नया सीखना चाहते हैं तो यह आपके पास अच्छा अवसर है। अपने स्मार्टफोन के एप स्टोर में जाकर नए ऑनलाइन कोर्स की लिस्ट तैयार करें और जिस कोर्स को सीखने में आपकी दिलचस्पी है उसे सीखें। इसके अलावा आप अपने परिवार के सदस्यों को भी ऐसे कोर्स से अवगत करा सकते हैं ताकि अपने खाली समय को वो लोग भी उपयोग कर सकें। लॉकडाउन खत्म होने के बाद शायद आपको ये मौका ना मिले।
विज्ञापन

अच्छी और बढ़िया किताबें पढ़ें

7 of 9
Reading Books
किताबों से करें दोस्ती
एक कहावत के मुताबिक किताब सबसे बढ़िया दोस्त होती है, किताब ना शिकायत करती है और ना मांग। लॉकडाउन में किताबों को अपना दोस्त बना सकते हैं। इस खाली समय में किताब पढ़ने के लिए समय निकालना पड़ता है का भी बहाना नहीं चल पाएगा। अगर आपके पास कोई नई किताब नहीं है तो ऑनलाइन लाइब्रेरी के जरिए फ्री में किताबें पढ़ सकते हैं। अगर फोन पर किताबों को पढ़ने में मन नहीं लगता है तो पुरानी ही किताबों को दोबारा पढ़ा जा सकता है। 

घर में पौधे लगा सकते हैं

8 of 9
पौधरोपण - फोटो : Social media
घर में नए पौधे लगाएं
नए पौधे लगाना या अपनी आंखों से किसी पौधे को बढ़ते हुए देखना काफी सकारात्मक एहसास होता है। यह एक तरह से अपने बच्चे को बढ़ते हुए देखने जैसा होता है। खाली समय में आपको इतना समय तो मिल ही जाएगा कि आप किसी पौधे को रोजाना पानी दे सकें। पौधे के साथ बैठें, चाहें तो पौधे से बात भी कर सकते हैं हालांकि वो आपको पलटकर जवाब नहीं देगा लेकिन बीमारी के इस बुरे दौर कुछ सकारात्मक और रचनात्मकर करने से मन को खुशी जरूर मिलेगी
विज्ञापन

लोगों से करें बातें

9 of 9
mobile calling
दोस्तों, रिश्तेदारों से करें बातें
नौकरी या पढ़ाई करते समय सभी के पास ये बहाना होता है कि फोन पर बात करने के लिए समय नहीं मिलता है। लॉकडाउन के समय आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से फोन पर बात कर सकते हैं, उनसे उनका हालचाल पूछें। कई बार समय ना होने की वजह से कई दोस्त या रिश्ते पीछे छूट जाते हैं, ये अच्छा मौका है आपके पास कि उन पीछे छूटे रिश्तों को दोबारा वापस ले आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें