चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने आज महामारी का रूप ले लिया है। इस वायरस के संक्रमण से विश्व के कई देशों में कोहराम मचा हुआ है। कोरोना का कहर ईरान पर भी जारी है। इस वायरस के संक्रमण से ईरान में मरने वालों की संख्या अब तक करीब 3800 हो गई है। इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए ईरान से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसके वजह से 600 लोगों की जान चल गई और 3000 लोग गंभीर रूप से बीमार हैं।