फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो सितारे जो हैं दिलदार, मदद के लिए हमेशा रहते हैं तैयार

Sun, 26 Aug 2018 10:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
केरल में विनाशकारी बाढ़ के बाद मदद का सिलसिला जारी है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे आगे आ रहे हैं। जानिए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कौन-कौन से कलाकार सबसे ज्यादा चैरिटी या गरीबों के हित में दान देने के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
यूनेस्को की लिस्ट में किंग खान 

बॉलीवुड के किंग कहलाए जाने वाले शाहरुख खान ने आंध्र प्रदेश और असम जैसे कई कुछ राज्यों में कई गांव गोद लिए हैं। शाहरुख का एक एनजीओ भी है जिसमें एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को डॉक्टरी और कानूनी मदद, बिजनेस ट्रेनिंग, पुनर्वास और रोजगार दिलवाने का काम किया जाता है। इन्हें यूनेस्को की लिस्ट में शामिल किया गया जो सबसे ज्यादा चैरिटी के काम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
'भाई जान' की बीइंग ह्युमन 

सलमान की दरियादिली सब जानते हैं। वे लंबे अरसे से गरीबों और जरूरतमंदों के लिए दिल खोलकर सहयोग करते हैं। इसका एक ताजा उदाहरण सलमान खान की फिल्मों में अभिनेत्री रही पूजा डडवाल हैं, जिनकी बीमारी में सलमान ने आर्थिक मदद की थी। उनके ऑर्गेनाइजेशन बीइंग ह्युमन के माध्यम से कैंसर पीड़ितों की मदद की जाती है। 

4 of 6
'खिलाड़ी कुमार' भी आगे

खिलाड़ी अक्षय कुमार भी दान देने की इस लिस्ट में बहुत आगे रहते हैं। उन्होंने सेना के घरवालों को कई बार आर्थिक दान दिया है। यही नहीं, उनकी पहल पर ड्यूटी पर शहीद अर्धसैनिक बलों के जवानों के घर वालों की आर्थिक मदद के लिए बने एप के माध्यम से करोड़ों रुपए डोनेट किए गए। 
 
विज्ञापन

5 of 6
ऐश्वर्या भी नहीं हैं किसी से कम

मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन भी दान करने में किसी से कम नहीं हैं। ऐश्वर्या ने गरीब बच्चों को सर्जरी के लिए करोड़ों रुपए दान में दिए थे। कई बार वो खुद पीड़ित बच्चों के साथ मिलते-जुलते भी देखी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'देशी गर्ल' भी दिलदार

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड में तो नाम कमा ही रही हैं, इसके साथ का कहीं सामाजिक हित के कार्यों में भी आगे रहती हैं। इस साल प्रियंका ने अपने पिता के नाम पर करोड़ों रुपए दान में दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें