भारत और चीन के बीच जारी तनातनी के बीच अमेरिकी विशेषज्ञों के एक लेख ने तहलका मचा दिया है। हैंस एम क्रिस्टेंसन और रॉबर्ट एस नोरिस द्वारा लिखे गए इंडियन न्यूक्लियर फोर्सेस 2017 नाम के लेख में बताया गया है कि भारत ऐसी मिसाइल बना रहा है जिससे वह दक्षिण भारत से बैठकर भी पूरे चीन को तबाह कर सकता है। इसी लेख के आधार पर हम आपको बताते हैं भारत के उन पांच हथियारों के बारे में जो चीन की दबंगई पर पड़ सकते हैं भारत।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
अग्नि मिसाइल
हैंस एम क्रिसटंसन और राबर्ट एस नौरिस द्वारा लिखे गए लेख के अनुसार भारत के पास अत्याधुनिक मिसाइल अग्नि 4 है जो 3500 किलोमीटर तक मार कर सकती है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह दिल्ली से सीधे शंघाई तक भी वार कर सकती है। लेख में बताया गया है कि जल्द ही भारत अग्नि 5 का निर्माण करने वाला है जिसकी मारक क्षमता 5200 किलोमीटर तक होगी।
विज्ञापन
3 of 6
एयरक्राफ्ट
परमाणु हमला करने में सक्षम विमान मिराज भारत की मारक क्षमता को बढ़ाता है। जिसकी रेंज 1,850 किलोमीटर तक है, इसके अलावा एक अन्य एयरक्राफ्ट जगुआर की रेंज 1,600 किलोमीटर तक है।
4 of 6
एयरक्राफ्ट कॅरियर
भारत के पास आईएएनएस विक्रमादित्या के रूप में एयरक्राफ्ट कॅरियर है। रशिया निर्मित यह एयरक्राफ्ट भारत की सामरिक ताकत को कई गुणा बढ़ा देता है। इस पर 30 एयरक्राफ्ट और 10 हेलीकॉप्टर एक साथ तैनात किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
परमाणु हथियार
रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास 150 के करीब परमाणु हथियार हैं। इसके अलावा 150 से 200 परमाणु हथियार बनाने की क्षमता के लायक प्लूटोनियम मौजूद है जो पूरे चीन को तबाह करने के लिए पर्याप्त है।
सात परमाणु मिसाइल प्रणाली
रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास सात परमाणु मिसाइल प्रणाली है, जिनमें से एक हवा से मार करने वाली, दूसरी जमीन से मार करने वाली और तीसरी समुंद्र से मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल प्रणाली है जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इसके अलावा भारत चार और परमाणु प्रणाली पर काम कर रहा है जो जल्द अस्तित्व में आ जाएंगी।