दुनिया के सबसे ताकतवर इंसानों में शुमार शख्स का दिल बच्चों जैसा है। दुनिया का यह महाबली बेहद भावुक इंसान है। महामुकाबले में दुनिया भर के महाबलियों को पछाड़ ‘वर्ल्ड स्ट्रांगेस्ट मैन’ का टाइटिल जीतने वाले इंग्लैंड के मार्क फेलिक्स ने अपनी जीत का श्रेय अपने परिवार को दिया है।
विज्ञापन
ये है दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान, जानिए दिल के राज
2 of 8
इंग्लैंड के मार्क फेलिक्स
- फोटो : amar ujala
विश्व कप में मिले इनाम की रकम को मार्क अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे।
विज्ञापन
ये है दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान, जानिए दिल के राज
3 of 8
विश्व विजेता चुने जाने के बाद मीडिया से बातचीत में मार्क ने अपने दिल की बात साझा की। बताया कि वर्ल्ड कप में वे बिना तैयारी के आए थे।
ये है दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान, जानिए दिल के राज
4 of 8
भारत आने से चार दिन पहले तक वह गंभीर रूप से बीमार थे। फ्लू से पीड़ित होने की वजह से वे जिम में वर्जिश भी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
ये है दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान, जानिए दिल के राज
5 of 8
मार्क ने कहा, मुझे मालूम था कि यहां मुकाबला आसान नहीं है। क्योंकि रूस के मिखाइल सिवलोकोव और एस्टोनिया के टर्मो मिट बड़े खिलाड़ी हैं। ये दोनों बड़ा उलटफेर करने
में सक्षम हैं मगर यहां भीषण गर्मी की वजह से वे थोड़े अपसेट रहे। गर्मी ने उन्हें बेहाल कर रखा था अन्यथा मुकाबला और रोमांचक होता।
विज्ञापन
ये है दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान, जानिए दिल के राज
6 of 8
इंग्लैंड के मार्क फेलिक्स
- फोटो : amar ujala
मार्क का परिवार इंग्लैंड में लंकाशायर में रहता है। कहते हैं, परिवार मेरी कमजोरी और मजबूती दोनों है। मैं ज्यादा दिनों तक अपने परिवार से दूर नहीं रह सकता।
मेरी कामयाबी का पूरा श्रेय मेरे परिवार को है।
विज्ञापन
ये है दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान, जानिए दिल के राज
7 of 8
इंग्लैंड के मार्क फेलिक्स
- फोटो : amar ujala
कहा कि भारत पहली दफा आया हूं। यहां के लोग खिलाड़ियों को बहुत सम्मान और प्यार देते हैं। खासकर इतनी कड़ी धूप में बच्चे हमलोगों का हौसला बढ़ा रहे थे, यह वाकई रोमांचित करने वाली बात है।
उम्र : 50 साल
लंबाई : 1.93 मीटर
वजन : 145 केजी
जन्मस्थान : ग्रेनाडा, वेस्टइंडीज
नागरिक : ग्रेट ब्रिटेन
वर्जिश : चार घंटे दो सत्र में (हफ्ते में एक दिन पूरा आराम)
एक दिन की खुराक
नाश्ता : सात बिस्किट, 20 अंडे, डेढ़ लीटर दूध, दो तरह का फूड सेप्लीमेंट पावडर दो-दो चम्मच, क्रिएटीन पावडर दो चम्मच, मक्के का दाना दो प्लेट, एक
प्लेट ग्रीन सलाद, एक प्लेट मौसमी फल, एक कप ग्रीन टी।
दोपहर का भोजन : डेढ़ किलो चिकन, एक प्लेट ग्रीन सलाद, दो पैकेट रोस्टेड ब्रेड, आइसक्रीम।
रात का खाना : लगभग डेढ़ किलो मटन, अंडे, आइसक्रीम।