केरल के कोल्लम जिले में स्थित पुत्तिंगल देवी मंदिर में रविवार को आतिशबाजी के कारण लगी आग से 106 लोगों की मौत हो गई, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हैं। मंदिर परिसर में सुबह तीन बजे जब यह हादसा हुआ, तब मंदिर में 10 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। आगजनी के इस भयानक हादसे के कुछ घंटों बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात का जायजा लेने दुर्घटना स्थल पहुंचे। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी और राज्य के गृहमंत्री रमेश चेन्निथला ने प्रधानमंत्री को मंदिर के आसपास ले गए और उन्हें दुर्घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
केरल हादसा:हालात का जायजा लेने दुर्घटना स्थल पहुंचे पीएम मोदी और राहुल गांधी
2 of 10
- फोटो : PTI
मोदी दुर्घटना की उस जगह पर भी गए जहां दो बिल्डिंगों और स्टोरहाउस का मलबा बिखरा पड़ा था। इस स्टोरहाउस में ही पटाखे रखे गए थे जिसमें आग लगने के कारण भयानक विस्फोट हुआ था।
विज्ञापन
केरल हादसा:हालात का जायजा लेने दुर्घटना स्थल पहुंचे पीएम मोदी और राहुल गांधी
3 of 10
- फोटो : PTI
दुर्घटना स्थल पर लगभग दस मिनट रहने के बाद प्रधानमंत्री घायलों से मिलने कोल्लम जिला हस्पताल गए। रविवार की सुबह मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मंदिर में आग लगने का हादसा हृदय विदारक और खौफनाक है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।’
केरल हादसा:हालात का जायजा लेने दुर्घटना स्थल पहुंचे पीएम मोदी और राहुल गांधी
4 of 10
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री के दुर्घटना स्थल का जायजा लेने के बाद चेन्निथला ने कहा कि उन्होंने अज्ञात शवों के बारे में पूछा और कहा कि जरूरत पड़ने पर इनकी डीएनए जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
केरल हादसा:हालात का जायजा लेने दुर्घटना स्थल पहुंचे पीएम मोदी और राहुल गांधी
5 of 10
- फोटो : PTI
केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा कि दुर्घटना स्थल पर राहत व बचाव का काम पूरा हो चुका है। अब सरकार घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह परिस्थिति अप्रत्याशित और भयानक थी।
विज्ञापन
केरल हादसा:हालात का जायजा लेने दुर्घटना स्थल पहुंचे पीएम मोदी और राहुल गांधी
6 of 10
kollam
- फोटो : PTI
रविवार की सुबह प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा था, ‘कोल्लम मंदिर में लगी आग पर मुख्यमंत्री ओमन चांडी से बात हुई। गंभीर रूप से घायल लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।’ उन्होंने निर्देश दिया था कि उनके केरल पहुंचने पर प्रोटोकॉल की औपचारिकता निभाने की कोई जरूरत नहीं है। सारा ध्यान कोल्लम में चल रहे राहत और बचाव कार्य पर होना चाहिए।
विज्ञापन
केरल हादसा:हालात का जायजा लेने दुर्घटना स्थल पहुंचे पीएम मोदी और राहुल गांधी
7 of 10
- फोटो : PTI
चांडी ने कहा कि घायलों का इलाज उन हॉस्पिटल में किया जाएगा जहां उनके रिश्तेदार चाहेंगे। राज्य के मुख्य सचिव को चुनाव आयोग से आवश्यक अनुमति लेने के लिए पत्र लिखने को कहा गया है ताकि घायलों को उपलब्ध कराई जाने वाली इलाज की सुविधाओं को चुनाव आचार संहिता से बाहर रखा जाए।
केरल हादसा:हालात का जायजा लेने दुर्घटना स्थल पहुंचे पीएम मोदी और राहुल गांधी
8 of 10
- फोटो : PTI
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी रविवार को पुत्तिंगल देवी मंदिर में हुई आगजनी के दुर्घटना स्थल का दौरा किया।
केरल हादसा:हालात का जायजा लेने दुर्घटना स्थल पहुंचे पीएम मोदी और राहुल गांधी
9 of 10
- फोटो : PTI
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला राहुल गांधी के साथ थे। राहुल ने दुर्घटना स्थल का जायजा लेते समय इस हादसे के बारे में पूछताछ की।