हमारे देश में शादी को एक पवित्र बंधन माना जाता है। मगर आजकल रोज सुबह आपको तलाक की खबरें पढ़ने को मिलती हैं। जिसमें घरेलू हिंसा, पति-पत्नी के पास एक-दूसरे के लिए समय ना होना, शारीरिक संबंध ना बनाना, किसी के साथ प्रेम संबंध होने की बातें तो आम होती हैं। लेकिन कई बार आपको ऐसी वजहें भी सुनने को मिलती हैं जिन्हें पढ़कर आप हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीब मामलों के बारे में बताएंगे जिनकी वजह से जोड़ों ने तलाक मांगा था।
विज्ञापन
2 of 11
सांवला रंग- नोएडा की एक 26 साल की महिला को उसके पति ने ई-मेल के जरिए केवल इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि उसका रंग सांवला था। दोनों की शादी को केवल 4 महीने ही बीते थे। पति पहले दिन से ही पत्नी को उसके रंग की वजह से बेइज्जत किया करता था।
विज्ञापन
3 of 11
देर से उठती है- उत्तर प्रदेश में एक पति ने पत्नी को इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वह देर से सोकर उठी थी। उसकी इस बात से नाराज पति ने उससे तलाक ले लिया।
4 of 11
पत्नी को लगा चश्मा- गुजरात में एक पति ने अपनी पत्नी को केवल इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि उसे चश्मा लग गया था। पति के इस तर्क पर महिला संगठनों ने विरोध जताया था।
विज्ञापन
5 of 11
पति फिल्म नहीं दिखाते- अहमदाबाद में एक पत्नी ने इस कारण पति से तलाक मांगा था क्योंकि वह उसे फिल्में दिखाने नहीं ले जाता। पत्नी ने पति से कहा था कि यदि वह शादी बचाना चाहते हैं तो उन्हें हफ्ते में एक फिल्म दिखाए वर्ना तलाक दे दे।
विज्ञापन
6 of 11
चाय बनाने से मना किया- इलाहाबाद के एक पति ने इसलिए तलाक मांगा था क्योंकि उसकी पत्नी ने उसके दोस्तो के लिए चाय बनाने से मना कर दिया था। पति का आरोप था कि इससे उसकी बेइजज्ती हुई।
विज्ञापन
7 of 11
पैंट-शर्ट पहनती है पत्नी- मुंबई के एक शख्स ने अपनी पत्नी के पहनावे को लेकर तलाक मांगा था। उसका कहना था कि पत्नी पैंट-शर्ट पहनकर ऑफिस जाती है, इसलिए मुझे तलाक चाहिए।
8 of 11
मुंह पर मुंहासे- मुंबई के एक पति का कहना था कि पत्नी के चेहरे पर होने वाले मुंहासों की वजह से उसे सदमा झेलना पड़ता है। उसका कहना था कि हनीमून के दौरान मुंहासों के कारण उसे शारीरिक संबंध बनाने में रुकावट हुई थी।
9 of 11
20 सेंटीमीटर रोटी- पुणे में एक पत्नी ने अदालत में तलाक की अर्जी देते हुए कहा था कि पति को 20 सेंटीमीटर वाली रोटी चाहिए। इससे छोटी या बड़ी होने पर वह उसे गाली-गलौच देता है और पिटाई करता है। इसके अलावा दिन-भर क्या काम किया उसका हिसाब एक्सल शीट में मांगता है।
10 of 11
कंडोम इस्तेमाल करने को कहा- मुंबई में एक पति ने पत्नी से इस आधार पर तलाक मांगा क्योंकि वह उसे बिना कंडोम के शारीरिक संबंध बनाने से मना करती है। पति का कहना था कि मानसिक क्रूरता के आधार पर उसे तलाक मिलना चाहिए।
शारीरिक संबंध बनाने की मांग- मुंबई के एक शख्स ने अपनी तलाक की अर्जी मे कहा था कि उसकी पत्नी बहुत ज्यादा शारीरिक संबंध बनाने की मांग करती है। वह कभी संतुष्ट नहीं होती है। मना करने पर या बीमार होने पर वह दूसरे शख्स के साथ सोने की धमकी देती है।