मध्यप्रदेश के सतना से तो चौकाने वाली घटना सामने आई। वहां 16 साल की दलित नाबालिग लड़की अपने साथ हुए बलात्कार का सबूत लेकर एसपी के दफ्तर पहुंच गई, जिसकी वजह से वहां हड़कंप मच गया। सबूत के तौर पर लड़की बैग में भ्रूण लेकर पहुंची थी। अपनी शिकायत में दसवीं की छात्रा ने बताया कि सात महीने पहले उसके साथ चाकू की नोक पर बलात्कार किया गया था।