स्पेन की सेमी हाई स्पीड टेल्गो ट्रेन नई दिल्ली-मुंबई के बीच अपने पहले ही ट्रायल रन में लेट हो गई। ट्रेन अपने शिड्यूल टाइम सुबह 10 बजे की जगह 11:36 बजे पहुंची। ट्रेन की इस लेटलतीफी की वजह से रेलवे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
पहले ट्रायल में ही टेल्गो ट्रेन लेटलतीफी शिकार
2 of 8
टेल्गो
- फोटो : PTI
अधिकारी अपनी तरफ से दलील दे रहे है कि ट्रैक पर पानी लगने व मथुरा जंक्शन पर प्वाइंट 109 के फेल होने से ट्रेन 50 मिनट लेट हो गई। हालांकि रेलवे सूत्रों का कहना है कि आपसी तालमेल की कमी के कारण टेल्गो ट्रेन लेटलतीफी का शिकार हुई।
विज्ञापन
पहले ट्रायल में ही टेल्गो ट्रेन लेटलतीफी शिकार
3 of 8
TELGO TRAIN
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे सूत्रों की माने तो सोमवार देर शाम तक रेलवे अधिकारी पहली ट्रायल को लेकर चर्चा करते रहे। इतना ही नहीं अंतिम समय में कई परिवर्तन भी किए गए। पहला परिवर्तन तो यह कर दिया गया कि इस ट्रेन के साथ एक डीजल इंजन को भी मुंबई जाना था, क्रू मेंबर भी तैयार थे, लेकिन दो घंटे पहले यह कह दिया गया कि डीजल इंजन नहीं जाएगा।
दूसरा परिवर्तन ट्रायल रन को लेकर भी हुआ। तीन दिन पूर्व रेलवे बोर्ड से 3 और 5 अगस्त को ट्रायल रन के लिए पूरा चार्ट निकाला गया। फिर इसमें फेरबदल कर 5, 8 और 14 अगस्त को ट्रायल रन की तिथि जारी की गई।
विज्ञापन
पहले ट्रायल में ही टेल्गो ट्रेन लेटलतीफी शिकार
5 of 8
टेल्गो
- फोटो : PTI
रेलवे अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि टेल्गो ट्रेन चलाने में तालमेल की काफी कमी रही। अंतिम समय तक एक जोन दूसरे जोन से इस ट्रेन के ट्रायल रन पर ही चर्चा करता रहा। यही वजह है कि टेल्गो ट्रेन अपनी स्पीड के साथ कदमताल नहीं बिठा सकी।
विज्ञापन
पहले ट्रायल में ही टेल्गो ट्रेन लेटलतीफी शिकार
6 of 8
TELGO TRAIN
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि भारतीय रेलवे ने टेल्गो के परीक्षण को बेहद सफल बताया है। कहा है कि इस ट्रेन ने रतलाम तक का सफर तय करने में तय समय सारणी से 50 मिनट कम समय लिया। वापी-भिलाड़-मुंबई रेल मार्ग भारी बारिश के कारण जलमग्न है, जिसके कारण रेल सेवा प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
पहले ट्रायल में ही टेल्गो ट्रेन लेटलतीफी शिकार
7 of 8
TELGO TRAIN
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षणों के दौरान ट्रेन की मोड़ों पर तेज गति परखी जाएगी और हर परीक्षण के दौरान स्पीड बढ़ाई जाएगी। आगमी ट्रायल में यह 140 किलोमीटर प्रति घंटा और 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में यात्रियों का सफर पूरा करेगी।
बता दें कि सबसे तेज गति की ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस और अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली-मुंबई के बीच 16 घंटे में दूरी तय करती है। राजधानी की औसत गति 89.76 होती है। टेल्गो 106.52 की औसत गति से चलेगी। राजधानी ट्रेन मुंबई पहुंचने में 750 मिनट लगाती है टेल्गो 632 मिनट में पहुंचेगी।