बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप के बाद यूपी की पुलिस सवालों के घेरे में है, उसकी कार्यप्रणाली और लापरवाह रवैये पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। लेकिन लगता नहीं है की वह इससे कोई सबक लेने के मूड में है। इसका नजारा दिखा मेरठ में शिवरात्री पर जलाभिषेक के दौरान। जहां एक ओर औघड़नाथ मंदिर में हजारों की तादाद में कांवड़ियों का हुजूम जलाभिषेक के लिए उमड़ा था वहीं उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी चादर तान कर सोते नजर आए। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस
पुलिस की लापरवाही की जो तस्वीर सामने आई है उसमें आश्चर्यजनक रूप से अधिकारी भी शामिल रहे। एसपी क्राइम अजय सहदेव और सीओ सदर देहात श्रीकांत प्रजापति भी खर्राटे भरते नजर दिखे।
विज्ञापन
3 of 7
पुलिस
हालांकि, एक पक्ष यह भ्ाी है कि लगातार ड्यूटी करने से थके पुलिस के जवान और अधिकारी अपनी थकावट दूर कर रहे थे। बावजूद इसके यह पुलिस के रवैये पर सवाल जरूर खड़े करता है।
4 of 7
यूपी पुलिस
ये देखिए.... एक ओर सैकडों किलोमीटर दूर से आए कांवड़िए सो रहे हैं तो उनके बराबर में ही सिपाही भी खर्राटे मार रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
पुलिस
कांवड़ियों के सोने के लिए बनाए गई जगह पर ही पुलिस का जवान गहरी नींद में सोते हुए नजर आया।
विज्ञापन
6 of 7
पुलिस
आप देख सकते हैं पुलिस के अधिकारी बैठे-बैठे ही पूरी नींद में दिख रहे हैं। वहीं, दूसरा अधिकारी मोबाइल में व्यस्त है।