फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद कांड: एनकाउंटर स्थल की तस्वीरें, पुलिस ने 30 फीट के दायरे में चारों आरोपियों को मार गिराया

Fri, 06 Dec 2019 02:29 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
1 of 12
हैदराबाद कांड के आरोपी ढेर - फोटो : ANI
तेलंगाना के हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया। घटनास्थल की तस्वीरें अब सामने आ रही हैं। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त ने चारों आरोपियों की मौत की पुष्टि की है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : ANI
जिस जगह पीड़िता को जलाया वहीं हुए ढेर
पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने ठीक उसी जगह पर मार गिराया है जहां उन्होंने पीड़िता के साथ दरिदंगी को अंजाम दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान आरोपियों ने वहां से भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करते हुए रोकने के लिए गोली चलाई। जिसमें उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 12
घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : ANI
सुबह तीन से छह बजे के बीच मारे गए आरोपी
साइबराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने कहा, 'आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशावुलू शादनगर के चटनपल्ली में पुलिस मुठभेड़ में आज सुबह मारे गए। सभी की मौत सुबह तीन बजे से छह बजे के बीच हुई। मैं घटनास्थल पर पहुंच गया हूं और जल्द ही आगे की जानकारी दी जाएगी।'

4 of 12
हैदराबाद एनकाउंटर - फोटो : PTI
हथियार लेकर भाग रहे थे आरोपी
तेलंगाना के कानून मंत्री इंद्रकरण रेड्डी का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही भगवान ने उन्हें सजा दे दी। आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें मुठभेड़ में मार गिराया। इससे हैदराबाद सहित पूरे देश में खुशी है। उन्होंने दावा किया है कि आरोपी पुलिस से हथियार लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 12
हैदराबाद कांड के आरोपी ढेर - फोटो : PTI
इसलिए किया जाता है क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्ट
पुलिस हैदराबाद के सभी आरोपियों को क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्ट करने के लिए लेकर गई थी। पुलिस क्राइम सीन को इसलिए रिकंस्ट्रक्ट करती है ताकि घटना से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ा जा सके और मौका-ए-वारदात के हर ऐंगल की जांच की जा सके। पुलिस की ओर से यह जांच अदालती कार्रवाई के लिहाज से भी महत्पवूर्ण होती है और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के लिहाज से भी इसे अहम माना जाता है।
विज्ञापन

6 of 12
हैदराबाद पुलिस एनकाउंटर - फोटो : PTI

अब बेटी की आत्मा को मिलेगी शांति
पशु चिकित्सक के पिता ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए चारों आरोपियों पर कहा, 'मेरी बेटी की मौत को दस दिन हो चुके हैं। मैं इसके लिए पुलिस और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।'

विज्ञापन

7 of 12
हैदराबाद कांड के आरोपी ढेर - फोटो : ANI
स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाए। वहीं महिलाओं ने पुलिसकर्मियों का मुंह मीठा करवाया। 
 

8 of 12
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : ANI

सुबह तीन से छह बजे के बीच मारे गए आरोपी

साइबराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने कहा, 'आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशावुलू शादनगर के चटनपल्ली में पुलिस मुठभेड़ में आज सुबह मारे गए। सभी की मौत सुबह तीन बजे से छह बजे के बीच हुई। मैं घटनास्थल पर पहुंच गया हूं और जल्द ही आगे की जानकारी दी जाएगी।'

9 of 12
हैदराबाद कांड के आरोपी ढेर - फोटो : PTI
आत्मरक्षा में मारी गोली
शमशाबाद के डीसीपी प्रकाश रेड्डी ने कहा, 'सायबराबाद पुलिस आरोपियों को क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्ट करने के लिए लाई थी ताकि घटना से जुड़ी कड़ियों को जोड़ा जा सके। इसी बीच आरोपियों ने पुलिस से हथियार छीने और उनपर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने उन्हें गोली मारी जिसमें आरोपियों की मौत हो गई।
 

10 of 12
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : ANI
जिस जगह पर हैदराबाद की बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई वहीं पर हुए मुठभेड़ में पुलिस ने चारों आरोपियों को मार गिराया। घटनास्थल पर अब भी स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है।

11 of 12
आरोपियों के हाथ में दिखाई दी पिस्टल - फोटो : ANI
तस्वीर में आरोपी के हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है। हालांकि यह जांच का विषय है कि इनके पास यह कहां से आया।
विज्ञापन

12 of 12
मृतक आरोपी के हाथ में बंदूक - फोटो : ANI
घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। जिससे इस केस से जुड़ी सभी घटनाओं का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें