फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना चुनाव: सुपरस्टार्स पहुंचे वोट डालने, नागार्जुन से लेकर अल्लू अर्जुन तक दिखे कतार में 

Fri, 07 Dec 2018 12:44 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तेलंगाना चुनाव: वोट डालने के लिए फिल्मस्टार्स कतार में लगे (नागार्जुन और अल्लू अरविंद) - फोटो : एएनआई
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 119 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। यहां सुबह 11 बजे तक 23 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। आम लोगों के अलावा फिल्म स्टार्स भी मतदान केंद्रों पर वोट डालने पहुंच रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और बाहुबली के डायरेक्टर राजामौली सहित कई अभिनेता और निर्देशक वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंचे। इन्हें देखकर कतार में खड़े दूसरे लोग भी अपनी खुशी रोक नहीं पाए। इनके चेहरों की चमक इसे साफ बयां भी कर रही थी। इन स्लाइड्स में देखिए कौन कौन से स्टार्स मतदान करने पहुंचे थे।  
 
विज्ञापन

2 of 5
वोट डालने पहुंचे अल्लू अरविंद - फोटो : ANI
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद के जुबली हिल्स पर बूथ नंबर 152 पर अपना वोट डाला। वोट डालने के लिए वह कतार में लगे रहे। उन्हें देखकर आसपास खड़े लोगों चेहरे बता रहे थे कि वो कितने खुश हैं। इस दौरान कुछ लोग मोबाइल फोन से उनकी तस्वीर भी ले रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
वोट डालने पहुंचे नागार्जुन - फोटो : ANI
इसके अलावा साउथ के एक और सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन भी वोट डालने के लिए कतार में खड़े दिखे। वह हैदराबाद के जुबली हिल्स में बूथ नंबर 151 पर मतदान के लिए अपनी पत्नी अमला अक्किनेनी के साथ पहुंचे।  

 

4 of 5
मतदान केंद्र पर चिरंजीवी - फोटो : ANI
एक और सुपरस्टार चिरंजीवी भी लाइन में लगकर वोट डालते नजर आए। वह हैदराबाद के जुबली हिल्स में 148 नंबर बूध पर वोट डालने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वोट डालने के बाद एसएस राजामौली ने दिया संदेश - फोटो : Twitter
बाहुबली के डायरेक्टर एस राजामौली भी ने अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने बकायदा ट्वीट कर कहा- मैंने अपना कर्तव्य पूरा किया, क्या आपने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें