तेजस ट्रेन की परिचारिकाएं।
- फोटो : BBC
वीडियो बनाने से होती है परेशानी
ट्रेन होस्टेस के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण उन लोगों का व्यवहार है जो बिना पूछे तस्वीरें लेते हैं या वीडियो बनाते हैं। सुंबुल कहती हैं, कई यात्री कॉल करके बुलाते हैं और पहले से ही कैमरा चालू रखते हैं। हम उन्हें सर्व कर रहे होते हैं और वो हमारा वीडियो बना रहे होते हैं। ये हमें अच्छा नहीं लगता, लेकिन हम कुछ कह नहीं पाते।
दो दिन पहले ही क्रू में शामिल हुईं सिमरन कहती हैं कि ये लड़कियों के पास अपने आप को साबित करने का एक बहुत अच्छा मौका है। लेकिन कई बार यात्रियों का व्यवहार असहज कर देता है। वो कहती हैं, बिना पूछे हमारे वीडियो बनाए जाते हैं जो वायरल हो सकते हैं और परिवार के सामने हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
संध्या को ऐसे वीडियो बनाने वाले से बहुत दिक्कत है। वो कहती हैं, लोग फेसबुक पर लाइव कर देते हैं, टिकटॉक के लिए वीडियो बनाते हैं, बिना हमारी मर्जी के यूट्यूब पर पोस्ट कर देते हैं। ट्रेन मैनेजर शुभांगी कहती हैं, ये एक नई ट्रेन है। लोगों के अंदर ट्रेन के साथ और हमारी होस्टेस के साथ तस्वीरों खींचने का बहुत उत्साह है। लेकिन इससे हमारी होस्टेस असहज होती हैं।