फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिताली राज को एक यूजर ने की ट्रोल करने की कोशिश, मिला मुंहतोड़ जवाब 

Wed, 16 Oct 2019 04:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Mithali Raj
मिताली राज की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 3-0 से करारी शिकस्त दी। इसके बाद 'क्रिकेट के भगवान माने' जाने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर मिताली को बधाई दी। तेंदुलकर के इस ट्वीट के जवाब में मिताली ने उन्हें धन्यवाद कहा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
mithali raj
तेंदुलकर के इस ट्वीट पर एक यूजर ने भारतीय महिला वन-डे टीम की कप्तान मिताली को ट्रोल कर दिया। यूजर ने लिखा, उनको तमिल नहीं आती है, वो सिर्फ अंग्रेजी, तेलुगू और हिंदी में बात करती हैं। इस पर भारतीय महिला टीम की कप्तान ने यूजर को तगड़ा जवाब दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 4
मिताली राज
उन्होंने लिखा, मेरे डियर सुगू हर रोज मेरे हर पोस्ट पर आपका आलोचना करना मुझे बताता है कि मुझे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चहिए।' उन्होंने आगे लिखा, तमिल मेरी मातृभाषा है, मुझे तमिल बोलना आता है और मुझे तमिलनाडु में रहने पर गर्व है। इससे बढ़कर मुझे भारतीय होने पर गर्व है।'

 
विज्ञापन

4 of 4
मिताली राज
इतना ही नहीं भारतीय महिला क्रिकेटर ने ट्रोर्ल्स के लिए पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट का फेमश गाना 'काम डाउन' भी शेयर किया है।


बता दें कि हाल ही में मिताली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 वर्ष पूरे किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें