तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) सांसद नारामाल्ली शिवप्रसाद एक ऐसा नाम जो अक्सर अपने पहनावे को लेकर चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
कभी राम, कभी हिटलर तो कभी महिला बनकर संसद पहुंचने वाले आंध्र प्रदेश के चित्तूर से सांसद शिवप्रसाद अलग-अलग मुद्दों पर विरोध के अपने अलग अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
अपने राज्य के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर गुरुवार को वह जर्मन तानाशाह हिटलर का रूप धरकर पहुंचे। वहीं इससे पहले शिवप्रसाद कुछ समय पहले नारद मुनि के वेश में भी संसद पहुंचे थे।
4 of 7
जबकि एक मौके पर वह राजा हरिश्चंद्र बनकर संसद पहुंचे थे। इस वेशभूषा को धारण करने पर उन्होंने तर्क दिया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वादों को पूरा नहीं करते जबकि हरिश्चंद्र हमेशा अपने वादों को पूरा करते थे।
विज्ञापन
5 of 7
एक बार शिवप्रसाद कृष्ण भगवान बनकर भी आए। इस दौरान उन्होंने कहा था कि कौरवों' और 'पांडवों' के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा इसलिए मैं कृष्ण का रूप धारण कर संसद पहुंचा हूं।
विज्ञापन
6 of 7
एक बार वह एक स्कूल के बच्चे की युनिफॉर्म पहनकर संसद पहुंच गए थे। हाथ में पेन और नोटबुक लिए शिवप्रसाद ने जब इस बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि मोदी क्लास के अच्छे बच्चे नहीं रहे इसलिए मैं स्कूल का बच्चा बनकर उनका विरोध कर रहा हूं।
मोदी सरकार को महिला विरोधी बताने के लिए वह संसद में महिला की वेशभूषा धारण कर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार आंध्र की महिलाओं के हित में काम नहीं कर रही है।