वाराणसी-इलाहबाद रेलवे खंड के अंतर्गत आने वाले भदोही जिले के कैयरमऊ मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग से होकर एक टाटा मैजिक स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी कि तभी अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन की टक्कर लगने से अब तक 9 बच्चों के मरने की खबर है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : Amar Ujala
घटना की जानकारी मिलने पर संचालक स्कूल बंद कर फरार हो गए हैं। इस क्रॉसिंग पर रेलवे ने गेट पर ठेकेदार के जरिए एक गैंगमैन की ड्यूटी लगाई हुई है, हालांकि गैंगमैन मैजिक ड्राइवर को इशारा करता रह पर वो रूका नहीं।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : Amar Ujala
घटना सुबह सवा सात बजे की है। यह हादसा इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन से हुआ है। यह ट्रेन बनारस से इलाहाबाद की ओर जा रही थी।
4 of 8
- फोटो : Amar Ujala
टाट मैजिक में सवार बच्चे टेंडर हर्ट स्कूल घोसिया के बच्चे थे। आपको बता दें कि जिस स्कूल के बच्चों की मौत हुई है वो कक्षा आठ तक है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : Amar Ujala
हादसे में मरने वाले बच्चों के नाम सामने आ गए हैं। मृतक बच्चों में एक लड़की व 7 लड़के हैं।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : Amar Ujala
अभिषेक उम्र 7 साल , नैतिक उम्र 8 साल, शुभम उम्र 7 साल, अर्पित उम्र 10 साल, रिंकू उम्र 5 साल, दीनानाथ उम्र 7 साल, स्वाती उम्र 10 साल, प्रदुम्न उम्र 14 साल हैं। यह सभी कयरमऊ ग्राम के निवासी हैं।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : Amar Ujala
सभी छात्र कैमरमऊ ग्राम के निवासी हैं। इस घटना से गुस्साए लोगों ने टाटा मैजिक को आग के हवाले कर दिया है।