फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2020: देश और दुनिया से सामने आईं सूर्य ग्रहण की तस्वीरें, देखें दुर्लभ नजारा

Sun, 21 Jun 2020 01:38 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Surya Grahan 2020 - फोटो : ANI
साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब खत्म होने वाले इस ग्रहण का अद्भुत और अभूतपूर्व नजारा राजधानी समेत देश के कई हिस्सों और दुनिया में देखने को मिला। ज्योतिष में रविवार के दिन मृगशिरा तथा आर्द्रा नक्षत्र एवं मिथुन राशि में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण को चूड़ामणि सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस ग्रहण का सभी राशियों के लिए प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। देश और दुनिया से सूर्य ग्रहण की तस्वीरें सामने आ रही हैं। 

विज्ञापन

2 of 9
दिल्ली व आसपासे के इलाकों में शाम की तरह अंधेरा छा गया - फोटो : ani
दिल्ली में सुबह से तो मौसम सामान्य ही था, लेकिन ग्रहण का समय शुरू होते ही धीरे-धीरे आसमान का नजारा बदलने लगा। दोपहर के 12 बजे के करीब दिल्ली व आसपासे के इलाकों में शाम की तरह अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

3 of 9
पाकिस्तान के कराची में सूर्य ग्रहण की तस्वीर - फोटो : ANI
पाकिस्तान के कराची में सूर्य ग्रहण देखा गया। पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार, सूर्य ग्रहण, जो स्थानीय समयानुसार सुबह 8:46 बजे शुरू हुआ, 11:40 बजे सबसे बड़े ग्रहण के साथ 2:34 बजे समाप्त होगा।

4 of 9
दुबई के आसमान में दिखा सूर्य ग्रहण - फोटो : ANI
संयुक्त अरब अमीरात में दुबई के आसमान में सूर्य ग्रहण देखा गया है। सूर्य ग्रहण सुबह 11:12 बजे तक दिखाई दिया। एशिया, अफ्रीका, प्रशांत, हिंद महासागर, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों से भी सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।
विज्ञापन

5 of 9
जयपुर के आसमान में सूर्य ग्रहण दिखा - फोटो : ANI
राजस्थान के जयपुर के आसमान में सूर्य ग्रहण देखा गया। सूर्य ग्रहण दोपहर 11:55 पर ग्रहण की अधिकतम दृश्यता के साथ 1:44 बजे तक दिखाई देगा। 
विज्ञापन

6 of 9
गुजरात में गांधीनगर के आसमान में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया - फोटो : ANI
गुजरात में गांधीनगर के आसमान में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। सूर्य ग्रहण दोपहर 11:32 ग्रहण की अधिकतम दृश्यता के साथ 1:32 बजे तक दिखाई देगा।
विज्ञापन

7 of 9
महाराष्ट्र में देखा गया सूर्य ग्रहण - फोटो : ANI
महाराष्ट्र में मुंबई के आसमान में सूर्य ग्रहण देखा गया। सूर्य ग्रहण दोपहर 3:04 बजे तक दिखाई देगा। अधिकतम ग्रहण 12:10 पर होगा। 

8 of 9
नेपाल में 2:32 बजे तक दिखाई देगा सूर्य ग्रहण - फोटो : ANI
नेपाल के काठमांडू में सूर्य ग्रहण देखा गया सूर्यग्रहण। नेपाल के बीपी कोइराला स्मारक, तारामंडल वेधशाला और विज्ञान संग्रहालय विकास बोर्ड के अनुसार सूर्य ग्रहण आज सुबह 10:52 बजे से दोपहर 2:32 बजे तक दिखाई देगा।
विज्ञापन

9 of 9
इंदौर में सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के इंदौर में सूर्य ग्रहण का नजारा कुछ ऐसा दिखा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें