फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Super Pink Moon : साल के सबसे बड़े सुपरमून ने लगाए आसमान की खूबसूरती में 'चार चांद', देखिए तस्वीरें

Wed, 08 Apr 2020 11:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुपर पिंक मून की मल्टीएक्सपोजर तस्वीर - फोटो : रवि बत्रा
मंगलवार की रात  सुपर पिंक मून (पिंक मून) ने आसमान की खूबसूरती में 'चार चांद' लगा दिए। कारखानों और जहरीला धुंआ उगलने वाली चिमनियों के बंद पड़े रहने की वजह से साफ आसमान में चांद की खूबसूरती अलग ही नजर आई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुपर पिंक मून की मल्टीएक्सपोजर तस्वीर - फोटो : रवि बत्रा
यह इस साल का सबसे बड़ा सुपर मून था। यानी इस साल चन्द्रमा इससे ज्यादा धरती के करीब नहीं आएगा।  बुधवार सुबह 8:05 बजे चांद धरती के सबसे रहा, तब धरती से इसकी दूरी 3,57,085 किमी रह गई। 
विज्ञापन

3 of 5
सुपर पिंक मून की मल्टीएक्सपोजर तस्वीर - फोटो : रवि बत्रा
मंगलवार की शाम 5:58 बजे लालिमा लिए हुए चंद्रमा का उदय हुआ। बुधवार सुबह 8:05 बजे चांद धरती के सबसे करीब रहा। अब अगला पिंक मून 26 अप्रैल 2021 को नजर आएगा। वहीं, इस साल का अगला सुपरमून सात मई को नजर आएगा।

4 of 5
सुपर पिंक मून की मल्टीएक्सपोजर तस्वीर - फोटो : रवि बत्रा
सुपरमून पर चंद्रमा इसलिए ज्यादा चमकदार दिखाई देता है क्योंकि, पूर्णिमा पर चांद और धरती के बीच की दूरी कम हो जाती है। सुपर पिंक मून के दौरान चंद्रमा सामान्य से 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकदार दिखता दिखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुपर पिंक मून की मल्टीएक्सपोजर तस्वीर - फोटो : रवि बत्रा
इसके सुपर पिंक मून कहलाने के पीछे की वजह वजह अमेरिका और कनाडा में खिलने वाला एक फूल खास फूल 'फ्लॉक्स सुबुलता' या 'मॉस पिंक' है। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को जब सुपरमून नजर आता है उन दिनों ये फूल भी खिले होते हैं। इसी वजह से इसे सुपर पिंक मून कहा जाने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें