श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को देश भर में उल्लास का माहौल बना रहा। शनिवार की आधी रात कन्हैया के जन्म लेते ही मंदिरों में भगवान की जय जयकार लगने लगी। नंद घर आनंद भयो, जय यशोदा के लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की... के साथ श्रद्धालु कृष्ण की भक्ति में झूमते नजर आए।
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मंदिरों और आयोजन पंडालों में कान्हा की भक्ति में लोग उल्लासित दिखे। भव्य सजावट के बीच उत्साह और उमंग से लबरेज श्रद्धालु राधे-कृष्ण की गूंज के साथ झूमते-गाते नजर आए। वहीं इससे पहले शनिवार को दिन में स्कूल और अन्य संस्थानों में भी कई कार्यक्रम हुए।
तस्वीरों में देखिए, जन्माष्टमी पर कान्हा की भक्ति का रंग: