फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओखी तूफान की तबाही से दहला दक्षिण भारत, 12 की मौत, PM ने दिया मदद का भरोसा

Sat, 02 Dec 2017 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : ANI
दक्षिण भारत में ओखी तूफान ने भयंकर तबाही मचाई है। अब तक इसकी वजह से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल और दक्षिण तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

ओखी तूफान की तबाही से दहला दक्षिण भारत

2 of 6
- फोटो : ANI
मौसम विभाग ने भारी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि केरल के तट से 10 किलोमीटर दूर 3 से 4.9 मीटर ऊंची लहरों की आशंका जताई है। ये लहरें शाम 6.30 बजे से रात 11.30 बजे तक क्षेत्र में मुसीबत पैदा कर सकती हैं। 
विज्ञापन

ओखी तूफान की तबाही से दहला दक्षिण भारत

3 of 6
cyclone - फोटो : ANI
शुक्रवार को नेवी ने बड़ी मुहिम चलाते हुए केरल के 200 से ज्यादा मछुआरों सुरक्षित बचा लिया। केरल सरकार ने भी सभी तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग का भी कहना है कि शनिवार की शाम दक्षिण भारत के लिए बेहद परेशानी वाली हो सकती है। एनडीआरएफ की कई यूनिट और नौसेना अभी भी बचाव कार्य में जुटी हुई है।

ओखी तूफान की तबाही से दहला दक्षिण भारत

4 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी से शुक्रवार की रात फोन पर बात करते हुए मदद का भरोसा दिया है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने पीएम से सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिणी तमिलनाडु में मदद मांगी है।
विज्ञापन

ओखी तूफान की तबाही से दहला दक्षिण भारत

5 of 6
- फोटो : ani
प्रेस रिलीज में कहा गया था कि कन्याकुमारी और तिरुनवेली जिले राज्य में ओखी चक्रवाती तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओखी तूफान की तबाही से दहला दक्षिण भारत

6 of 6
- फोटो : ANI
वहीं कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने भी ओखी से प्रभावित होने वाले क्षेत्र के लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि हम अपने पड़ोसी भाई-बहनों की मदद के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें