फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल को बंद करने की मांग तेज, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

Sat, 02 Dec 2017 08:34 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल ट्रॉफी के साथ मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl official web
क्रिकेट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पैसों से भरी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बैन करने के लिए दो फैंस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सिविल इंजीनियर और एक्टिविस्ट अतुल कुमार और जर्नलिस्ट शांतनु गुनार राय ने यह याचिका दायर की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आईपीएल - फोटो : IPL
48 पेज की अपील में दोनों फैंस ने कई ऐसे मौके बताए जब खिलाड़ियों पर मैच फिक्स करने के आरोप लगे हैं। उन्होंने यह भी ध्यान दिलाया कि याचिका कई लोगों के एवज में दायर की है। कई लोग इसी चीज से परेशान हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : SOCIAL MEDIA
अतुल कुमार के हवाले से कश्मीर टाइम्स ने कहा, 'हमने जो याचिका दायर की है, वो कई लोगों के एवज में की है क्योंकि वो लोग कोर्ट तक पहुंचने की स्थिति में नहीं है, लेकिन परेशान हैं। यही वजह रही कि हमने याचिका दायर की।' बता दें कि अतुल कुमार ने भ्रष्टाचार पर कई किताबे लिखी हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो लोग चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट उन खिलाड़ियों के नाम का खुलासा करे जो लिफाफे में बंद है। 

4 of 5
आईपीएल 2017 - फोटो : ipl official web
मुद्गल समिति ने एक सील बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को नाम सौंपे हैं। बकौल कुमार, 'हमने मुद्गल समिति द्वारा कोर्ट को सौंपे बंद लिफाफे में शामिल  13 क्रिकेटरों के नाम के खुलासे की मांग भी की है।' वैसे पूर्व क्रिकेटरों राशिद लतीफ और विनोद कांबली के नाम भी आगे आए हैं। याचिकाकर्ताओं ने यह जानकारी दी है कि इन क्रिकेटरों का नाम आगे आया था, लेकिन इन याचिकाओं को नजरअंदाज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईपीएल 10 - फोटो : SELF
कार्यकर्ता अतुल कुमार ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी यह संदेश देने की कोशिश की, लेकिन वो इसमें असफल रहे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर्स और लोधा समिति को लिखे पत्र भी दिखाए, जिस पर ध्यान नहीं दिया गया। इन सभी वजहों से उन्होंने याचिका दायर की। यही नहीं कार्यकर्ता ने भारत-पाकिस्तान मैचों के फिक्स होने का भी आरोप लगाया, लेकिन वो इसके सबूत इकट्ठे करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें