उत्तर प्रदेश में चुनावों में प्रचार से अलग रहने के बावजूद सोनिया गांधी ने एक तरफ तो रायबरेली और अमेठी के मतदाताओं को पत्र लिखकर कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा और दूसरी तरफ खामोशी से लोक कल्याण के लिए पाकिस्तान स्थित हिंदुओं के प्रसिद्ध तीर्थस्थल कटास राज धाम में महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव के रुद्राभिषेक केलिए संपूर्ण पूजा सामग्री और दक्षिणा भी भेजी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के इस शिवमंदिर में सोनिया गांधी की तरफ से रुद्राभिषेक
2 of 5
शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से कटासराज के प्रसिद्ध शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक होगा। यह जानकारी देते हुए दस जनपथ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब केएक प्रतिनिधि दल ने महंत कौशिक और बेनी माधव गोस्वामी के नेतृत्व में मंगलवार को दस जनपथ में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से भेंट करके उन्हें अपनी कटासराज यात्रा की जानकारी दी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के इस शिवमंदिर में सोनिया गांधी की तरफ से रुद्राभिषेक
3 of 5
सोनिया और प्रियंका ने प्रतिनिधि मंडल से कटासराज के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की पूरी जानकारी ली। महंत कौशिक ने उन्हें बताया कि माता पार्वती जब अपने पूर्व अवतार में सती के रूप में थीं और अपने पिता दक्ष के यज्ञ में उन्होंने स्वयं को अग्नि को समर्पित कर दिया था, तब भगवान शिव उन्हें याद करके रोए थे। उनका एक आंसू कटास राज में गिरा और दूसरा पुष्कर में। दोनों ही स्थलों पर दो सरोवर बन गए।
पाकिस्तान के इस शिवमंदिर में सोनिया गांधी की तरफ से रुद्राभिषेक
4 of 5
कटास में अमृत सरोवर है। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि कटास राज धाम में भगवान शिव की पूजा अर्चना से न सिर्फ शारीरिक और मानसिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है, बल्कि कल्याण भी होता है।
पाकिस्तान के इस शिवमंदिर में सोनिया गांधी की तरफ से रुद्राभिषेक
5 of 5
सोनिया गांधी की फाइल फोटो
इसके बाद सोनिया और प्रियंका ने अपनी तरफ से भगवान शिव केरुद्राभिषेक के लिए संपूर्ण पूजा सामग्री मंगाकर अपनी ओर से प्रतिनिधि मंडल को समर्पित की। इसके बाद सनातन धर्म सभा का प्रतिनिधि मंडल अमृतसर होते हुए वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना हो गया जो शुक्रवार को महाशिव रात्रि के अवसर पर कटासराज धाम में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की तरफ से रुद्राभिषेक कराएगा।