फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं सड़कें रहीं सूनी तो कहीं लॉकडाउन को दिखाया गया 'ठेंगा', तस्वीरें दे रहीं गवाही

Mon, 23 Mar 2020 07:04 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
कहीं सन्नाटा तो कहीं लॉकडाउन का उल्लंघन - फोटो : social media
कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में बढ़ता ही जा रहा है। इस खतरनाक वायरस की वजह से विश्व में 14 हजार 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 180 से ज्यादा देश इस वायरस की चपेट में हैं। इटली, स्पेन, फ्रांस और श्रीलंका के अलावा कई अमेरिकी राज्यों में पूरी तरह लॉकडाउन है। वहीं, अगर भारत की बात करें तो आईसीएमआर के मुताबिक, देश में देश में कोरोना वायरस के चलते मरने वालों का आंकड़ा सात पहुंच गया है, जबकि संक्रमितों की संख्या अब तक 415 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मुताबिक 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी तरह से लॉकडाउन की घोषणा की गई है। छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस स्थिति में आइए हम आपको इन तस्वीरों के माध्यम से बताते हैं लॉकडाउन का हाल। कहीं सड़कें रहीं सूनी तो कहीं इसे दिखाया गया 'ठेंगा'...
 
विज्ञापन

2 of 10
नॉर्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बस - फोटो : pti
इस क्रम में पहली तस्वीर में देखिए जहां इस महामारी की वजह से लॉकडाउन की बात की जा रही वहीं, इस भीड़ को देखकर लग नहीं रहा है कि लोगों में इस  खतरनाक कोरोना वायरस का खौफ भी है। एक तरफ से सरकार सोशल डिसटेंसिंग की बात कर रही तो दूसरी तरफ का नजार कुछ और ही दिख रहा है। बता दें कि बस नॉर्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की है।
विज्ञापन

3 of 10
महाराष्ट्र में लॉकडाउन का हाल - फोटो : pti
दूसरी तस्वीर महाराष्ट्र की है। देश में कोरोना वायरस के मामले अगर कहीं ज्यादा हैं तो वो है महाराष्ट्र। यहां इस खतरनाक वायरस से संक्रमितों की संख्या में 89 पहुंच गई हैं, देश में किसी राज्य के मुकाबले सबसे ज्यादा है। और लॉकडाउन के बावजूद यहां की स्थिती आप देख लीजिए। हम नहीं ये तस्वीर खुद सच्चाई बता रही है कि लोग लॉकडाउन को कितना फॉलो कर रहे हैं। 

4 of 10
लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे लोग - फोटो : pti
तीसरी तस्वीर भी बंगाल की मालूम पड़ रही है। तेजी से बढ़ ही इस महामारी के प्रकोपों के बाद भी लोग अप इस ने घरों में बैठन को राजी नहीं हैं, जबकि सुरक्षा के लिहाज से सफर के लिए लिए मना किया गया है। पीएम मोदी ने भी अपने आह्वान में कहा था जो जहां हैं, वो वहीं रहें, बावजूद इसके लोग उन बातों को दरकिनार कर सफर कर रहे हैं। इन्हें क्या ही समझाया जाए।  ये लोग लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 10
मध्यप्रदेश में ऐसा है लॉकडाउन का हाल - फोटो : pti
चौथी तस्वीर मध्यप्रदेश की है। राज्य में कोरोना वायरस के छह केस मिलने के बाद 43 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है। बावजूद नजारा आप देख ही रहे हैं। कैसे सड़कों पर लोग घर से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 10
लॉकडाउन - फोटो : pti
पांचवीं तस्वीर दिल्ली की किसी मेट्रो स्टेशन का है। यहां बिल्कुल सन्नाटा नजर आ रहा है। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 31 मार्च तक लॉकडाउन रहेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग लॉकडाउन के मापदंडों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि मंगलवार से बाहर निकलने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

7 of 10
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली - फोटो : pti
यह तस्वीर दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की है। यहां बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है। हवाई यात्राएं पूरी तरह से बंद कर दी गई है। 31 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अपील की है कि वो लॉकडाउन के मापदंडों का सख्ती से पालन करें।  स्क्रीन पर सभी फ्लाइटें रद्द दिखाई दे रही हैं। 

8 of 10
किराना स्टोर - फोटो : pti
यह तस्वीर कहां की है नहीं मालूम पड़ रहा है, लेकिन भीड़ तो देखिए। सोशल डिसटेंसिंग के बाद भी लोग इस किराना स्टोर पर किस तरह गैदरिंग किए हैं। बार-बार सोशल डिसटेंसिंग पर फोकस किया जा रहा है। लोगों को सचेत किया जा रहा है, लेकिन नजारा तो कुछ और ही दिख रहा है। 

9 of 10
दवाई दुकान - फोटो : pti
लॉकडाउन के दौरान दवाई की दुकान पर की ये तस्वीर है। इसमें भी लोग एक दूसरे से सटकर खड़े हैं। सोशल डिसटेंसिंग का बिल्कुल भी खयाल नहीं रख रहे हैं। इस महामारी को अब भी कई लोग हल्के में ले रहे हैं। सावधानी बरतने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

10 of 10
सोशल डिसटेंसिंग - फोटो : pti
इस तस्वीर में लोग सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए घर का सामान खरीदने के लिए लाइन में खड़े हैं। इस महामारी के दौरान इंसान की सुरक्षा खुद अपने हाथों में हैं। इसका खयाल रखें। जान कीमती हैं, इससे खिलवाड़ न करें। निर्देशों का पालन करना अहम है। खुद बचाव में रहें और दूसरों को भी रहने दें। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। एक मात्र यही उपाय है इस खतरनाक वायरस से बचने का।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें