भारत रत्न और तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी ने गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर अंतिम सांस ली। वे 93 वर्ष के थे। अटल जी के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई। यूरीन में गंभीर संक्रमण के चलते उन्हें 11 जून को एम्स लाया गया था। आइए एक नजर डालते हैं ऐसी महान शख्सियत की कुछ खास तस्वीरों पर...
यह तस्वीर 12 दिसंबर 2003 की है, जिसमें पाकिस्तान की तत्कालीन प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के साथ नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात करते हुए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी।
विज्ञापन
2 of 15
atal bihari vajpayee
यह तस्वीर 9 दिसंबर 2003 की है जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ राजधानी दिल्ली में दोपहर के भोजन के दौरान देखा गया था।
विज्ञापन
3 of 15
4 जनवरी 2004 : इस्लामाबाद में एक मीटिंग के दौरान वाजपेयी पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से हाथ मिलाते हुए।
4 of 15
29 जुलाई 1998 : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 10वें सार्क शिखर सम्मेलन के दौरान पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ मुलाकात करते हुए।
विज्ञापन
5 of 15
atal bihari vajpaye
21 नवंबर 2003 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राजधानी दिल्ली में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से हाथ मिलाते हुए।
विज्ञापन
6 of 15
atal bihari vajpayee
24 सितंबर 2003 : वाजपेयी ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के साथ न्यूयॉर्क में स्थित एक होटल में बैठक के दौरान हाथ मिलाते हुए।
विज्ञापन
7 of 15
atal bihari
8 जनवरी 2004 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तत्कालीन उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के सामने वाले भाग पर मुलाकात करते हुए।
8 of 15
atal , maya
3 अक्टूबर 2002 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तत्कालीन उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के साथ नई दिल्ली में एक बैठक के दौरान मुलाकात करते हुए।
9 of 15
5 मई 2004 : चेन्नई में आयोजित एक बैठक के दौरान दक्षिण सुपरस्टार रजनीकांत के साथ मुलाकात करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी।
10 of 15
24 दिसंबर 2004 : राजधानी नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के साथ मुलाकात करते हुए वाजपेयी।
11 of 15
atal
24 नवंबर 2005 : पटना में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एनडीए नेताओं के साथ प्रधानमंत्री अटल बिहारी।
12 of 15
Atal Bihari Vajpayee
19 फरवरी 1999 : पाकिस्तान में शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली से लाहौर जाने वाली पहली बस से लाहौर जाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी।
13 of 15
Atal Bihari Vajpayee
यह तस्वीर उस समय की है जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बेंगलुरू में आयोजित इफ्तर पार्टी में भाग लेने पहुंचे थे।
14 of 15
15 अगस्त 1999 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राजधानी नई दिल्ली स्थित लालकिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान गॉर्ड ऑफ ऑनर सम्मान का मुआइना किया।
11 अप्रैल 2002 : वाजपेयी भारत से करीब 5 हजार किमी दूर कम्बोडिया के अंकोर में स्थित अंकोरवाट मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। अंकोरवाट मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह विशाल हिंदू मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा पूजा-स्थल है।