फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन, एम्स पहुंचे ये बड़े नेता

Thu, 16 Aug 2018 10:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
atal bihari vajpayee
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को निधन हो गया है।  इससे पहले हालत नाजुक होने के चलते बुधवार से उन्हें दिल्ली के एम्स में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। भारतीय जनता पार्टी के 93 वर्षीय दिग्गज नेता को किडनी ट्रैक्ट इंफेक्शन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, पेशाब आने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

2 of 15
pm modi
एम्स ने कल रात एक बयान में कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश, उनकी हालत बिगड़ गई है। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल शाम करीब सवा सात बजे वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए एम्स गये थे। 
 
विज्ञापन

3 of 15
smriti irani
पीएम मोदी के अलावा स्मृति ईरानी भी उनसे कल शाम मिलने पहुंचीं। 

4 of 15
amit shah
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का हाल जानने एम्स पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह। 
 
विज्ञापन

5 of 15
lal krishna advani
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचे भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी।  
विज्ञापन

6 of 15
rajnath singh
गृहमंत्री राजनाथ सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 15
Piyush Goyal
रेल मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी भी वाजपेयी का कुशक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे थे। 
 

8 of 15
suresh prabhu
रात में केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु भी अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने पहुंचे। 

9 of 15
Jitendra Singh
भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह और हर्षवर्द्धन ने भी देर रात एम्स पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हाल जाना। 
 

10 of 15
shahnawaz hussain
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन सहित कई नेता और मंत्री भी अस्तपाल पहुंचे।
 

11 of 15
Ashwini Kumar Choubey
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हाल जानने पहुंचे।

12 of 15
M Venkaiah Naidu
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।
 

13 of 15
AIIMS
ग्वालियर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्र अटल बिहारी के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 
 

14 of 15
UP Deputy CM Dinesh Sharma
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत जानकर फूट-फूटकर रोने लगे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा। 
विज्ञापन

15 of 15
AIIMS
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण अटल बाहारी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें