फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर में कैसा रहा सूर्य ग्रहण का नजारा, तस्वीरों में देखिए

Wed, 09 Mar 2016 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : रॉयटर्स
साल के पहले पूर्ण सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा दुनिया के कई हिस्सों में नजर आया। हालांकि भारत में ये ग्रहण आंशिक ही था। देश के कुछ ही हिस्सों में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

जब दिन में हुआ अंधेरा

2 of 8
- फोटो : रॉयटर्स
सूर्य ग्रहण का सबसे साफ नजारा इंडोनेशिया में नजर आया। हिंद महासागर से शुरू होकर सुमात्रा, बोरनियो जैसे कुछ पूर्वी एशियाई देश ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखाई दिया।
विज्ञापन

जब दिन में हुआ अंधेरा

3 of 8
- फोटो : रॉयटर्स
इसके साथ-साथ प्रशांत महासागर के मध्य तक इस खगोलीय घटना की झलक दिखाई दी। हालांकि इन इलाके के पास कोई देश नहीं है। इंडोनेशिया में ग्रहण का असर ऐसा हुआ कि यहां दिन में रात का नजारा उपस्थित हो गया।

जब दिन में हुआ अंधेरा

4 of 8
- फोटो : रॉयटर्स
इंडोनेशिया और भूमध्यसागरीय इलाकों में मौजूद लाखों लोगों ने पूर्ण सूर्य ग्रहण को देखा। इस दौरान दुनिया के कई हिस्से ऐसे थे जहां कुछ समय के लिए अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

जब दिन में हुआ अंधेरा

5 of 8
- फोटो : रॉयटर्स
इस मामले में भारत के लोग उतने भाग्यशाली नहीं थे। यहां पर कुछ हिस्से में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। खासतौर से कोलकाता, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी, पुरी, चेन्नई और कन्या कुमारी के लोग इस घटना के गवाह बने।
विज्ञापन

जब दिन में हुआ अंधेरा

6 of 8
- फोटो : रॉयटर्स
सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसमें चंद्रमा धीरे-धीरे सूरज के सामने से गुजरता है। जिससे दिन के समय अंधेरा छा जाता है। कुछ देर के लिए इन इलाकों में रात का नजारा देखने को मिलता है।
विज्ञापन

जब दिन में हुआ अंधेरा

7 of 8
- फोटो : रॉयटर्स
थाइलैंड में भी सूर्य ग्रहण का असर दिखाई दिया। तस्वीर में देखिए कैसे चंद्रमा ने सूर्य को ढ़क लिया। म्यांमार भी इससे अछूता नहीं रहा। कई लोग सूर्य ग्रहण को देखना चाहते हैं। हालांकि उन्हें थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। कभी भी सूर्य ग्रहण नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने पर आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है।
 
विज्ञापन

जब दिन में हुआ अंधेरा

8 of 8
- फोटो : रॉयटर्स
सूर्य से आनेवाली अल्ट्रा वायलेट किरणें यानि कि परा बैंगनी किरणें आंखों की संवेदनशील रोशनी की कोशिकाओं को जला सकते हैं, जिससे धुंधला दिखना या ब्लाइंड स्पाट्स बनना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि बाइनोकुलर्स, टेलीस्कोप और खास चश्मे का इस्तेमाल कर आप आंखों को बिना किसी तरह का नुकसान पहुंचाए आसानी से सूर्य ग्रहण देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें