फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सीमा पर बड़े युद्धाभ्यास की तैयारी में भारत, टैंक-तोप समेत 40 हजार सैनिक लेंगे हिस्सा

Wed, 13 Nov 2019 02:37 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Indian Army - फोटो : Social Media
पाकिस्तान द्वारा बढ़ते खतरे को भांपते हुए भारतीय सेना अपनी पश्चिमी सीमा के समीप जल्द ही बड़ा युद्धाभ्यास करने जा रही है। इस युद्धाभ्यास में भारतीय सेना के 40 हजार जवानों के साथ बड़ी संख्या में टैंक, तोप और लड़ाकू हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन

2 of 11
Yudh Abhyas - फोटो : Indian Army Twitter
इस युद्धाभ्यास को सिंधु सुदर्शन-VII नाम दिया गया है। जिसमें सेना के 21वीं कोर की युद्धक तैयारियों को परखा जाएगा। इसके अलावा यह भी देखा जाएगा कि दुश्मन के इलाके में हमला करने को लेकर हमारी कितनी तैयारियां है।
विज्ञापन

3 of 11
सैन्य अभ्यास - फोटो : ANI
यह युद्धाभ्यास राजस्थान के बाड़मेड़ और जैसलमेर में 13 से 18 नवंबर के बीच होगा। सेना इस दौरान अपने सैन्य युद्धाभ्यास का परीक्षण करेगी। 

4 of 11
t-90 russian tank - फोटो : army-technology.com
एक अधिकारी ने बताया कि इसमें टैंक, पैदल सेना के वाहनों और तोपखाने की तोपों की शक्ति को परखा जाएगा। ताकि, यह देखा जा सके कि युद्ध की स्थिति में उन्हें प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 11
t-90 russian tank - फोटो : army-technology.com
इस युद्धाभ्यास का पहला चरण अक्तूबर में पोखरण में आयोजित किया गया था, जहां भारतीय सेना के टैंक और तोपों ने अपनी फायरपावर का जबरदस्त प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

6 of 11
अपाचे हेलिकॉप्टर - फोटो : ani
इस अभ्यास में टी-72 टैंक, बीएमपी वाहन (हमलावर वाहन), एम 777 आर्टिलरी गन, आर्मी एयर डिफेंस, अपाचे, चिनूक लड़ाकू हेलीकॉप्टरों के साथ एचएएल का एएलएच रुद्र हेलीकॉप्टर भी हिस्सा लेगा। 
विज्ञापन

7 of 11
के9 वज्र और एम777 होवित्जर - फोटो : pti
पहली बार किसी युद्धाभ्यास में भारतीय सेना के-9 वज्र सेल्फ प्रोपेल्ड ऑर्टिलरी शामिल करेगी। इसे नवंबर 2018 में सेना में शामिल किया गया था। 

8 of 11
‘के9 वज्र और एम777 होवित्जर - फोटो : pti
सेना के-9 वज्र सेल्फ प्रोपेल्ड ऑर्टिलरी की 100 यूनिटों को खरीद कर रही है। के-9 वज्र दक्षिण कोरियाई सेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे के-9 थंडर का एक प्रकार हैं। 

9 of 11
k-9 and m 777 - फोटो : PTI
इस अभ्यास में वायु सेना भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेगी। वह थलसेना को हवाई सहायता उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा वायुसेना लड़ाकू विमानों के जरिए हवाई गश्त भी करेगी।  

10 of 11
Yudh Abhyas - फोटो : Indian Army Twitter
वहीं दूसरी तरफ भारत और अमेरिका की सेना 13 से 21 नवंबर के बीच विशाखापट्टनम में ‘टाइगर ट्रंफ’ नामक युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगी। इसमें भारत की तरफ से थल, जल और वायुसेना के 1200 जवान और 500 अमेरिकी जवान शामिल होंगे। 
विज्ञापन

11 of 11
Yudh Abhyas - फोटो : Indian Army Twitter
इसमें लड़ाई की कुशलता को बढ़ाने के साथ ही आपदा के दौरान मदद पहुंचाने पर भी अभ्यास होगा। इसका उद्देश्य दोनों ही देशों की सेना के बीच बेहतरीन तालमेल बनाने पर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें