फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में खास तरह के पदार्थ से बन रही है सड़क, मजबूती ऐसी की नहीं होंगे गड्ढे

Wed, 13 Nov 2019 02:14 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सड़कों के बिना आपने कभी जीवन की कल्पना की है। न जाने हमें इसके बिना कितने परेशानियों का सामना करना पड़ता। एक इंसान के जीवन में रोटी, कपड़ा और मकान के बाद सड़क, बिजली और पानी का ही नंबर आता है। किसी भी देश के विकास की निशानी वहां की अच्छी सड़कें होती हैं। दुनिया के हर देश सड़कों को बनाने और उनकी मरम्मत पर एक बड़ी रकम खर्च करते हैं। सड़कों को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए हमेशा नए-नए चीजों को विकसीत भी किया जा रहा है। हाल ही में एक देश ने ग्रैफीन के इस्तेमाल से ऐसा पदार्थ विकसित किया है जिसके इस्तेमाल से सड़कें नहीं टूटेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटेन में ग्रैफीन का इस्तेमाल कर ऐसी सड़क बनाई जा रही है जो आमतौर पर बनने वाली सड़कों से कई गुना ज्यादा मजबूत है। इस पदार्थ को विकसीत करने वाले वैज्ञानिकों का मानना है कि ग्रैफीन से बने सड़कों पर न तो गड्ढे होंगे और हादसों में भी कमी आएगी। बता दें कि ग्रैफिन एक विशेष प्रकार का कार्बन होता है जो दुनिया का सबसे मजबूत पदार्थ है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ग्रैफीन कार्बन परमाणुओं की पहली परत होती है जो जालीदार बनावट लिए होती है। यह आम कार्बन के मुकाबले 200 गुना मजबूत होती है जिससे सड़कों पर दरार पड़ने की कोई गुंजाइश नहीं रहती।कुछ समय पहले इटली में भी इसी पदार्थ का इस्तेमाल करते हुए सड़क बनाई गई है जो अभी तक सही सलामत है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इटली के बाद अब ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर में इस तरह की सड़क का निर्मााण किया जा रहा है। दो परतों में बनाई जा रही यह सड़क 10 दिनों में बन कर तैयार हो जाएगा। सड़क के तैयार हो जाने के बाद भारी वाहनों के साथ-साथ हर तरह के मौसम के प्रभाव का जांच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि आम सड़क की तुलना में इस सड़क को बनाने में करीब 20 फीसदी अधिक खर्च आएगा। लेकिन सड़क में टिकाऊपन होने के कारण यह सस्ता ही पड़ेगा। वहीं जब इस पदार्थ का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने लगेगा तो इसकी लागत में और कमी आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें