आमतौर पर जब लोग घर बनवाते हैं तो सबसे पहले सोचते हैं कि दरवाजा किस दिशा में होना चाहिए और कैसा होना चाहिए? लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कमरे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें अंदर जाने के लिए कोई भी दरवाजा नहीं है। अब आप सोच रहे होंगे कि जब कमरे में दरवाजा ही नहीं है तो लोग आते-जाते कैसे होंगे? तो चलिए इसके बारे में भी बता देते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
बिना दरवाजे का कमरा।
- फोटो : SPAREROOM
इसे दुनिया का सबसे अनोखा कमरा कहा जाए तो कोई हैरानी नहीं होगी। लंदन के लीवरपूल स्ट्रीट के पास स्थित इस कमरे की एक और चीज जो हैरान करती है, वो है इसका किराया। इस अनोखे कमरे का किराया 51,560 रुपये महीना है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : SPAREROOM
यह कमरा अंदर से देखने में काफी खूबसूरत लगता है। खास बात ये है कि इस कमरे में जरूरत के सभी सामान भी उपलब्ध हैं। जैसे कि बेड, अलमारी, टेबल, कुर्सी, किचेन, बाथरूम, लेकिन अगर कुछ नहीं है इस कमरे में तो वो है दरवाजा।
4 of 5
- फोटो : twitter
हॉलीवुड की फिल्म 'नार्निया' तो आपने देखी होगी, इस कमरे का दरवाजा भी ठीक उसी स्टाइल में बनवाया गया है। यानी कि कमरे से निकलने या कमरे में जाने के लिए लोगों अलमारी के अंदर घुसना पड़ता है।
अलमारी के अलावा खिड़की से भी आप कमरे के अंदर घुस सकते हैं। सोशल मीडिया पर इस अनोखे कमरे की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है।