फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज

Wed, 15 Feb 2017 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : getty
आजकल फिल्म प्रमोशन के लिए एक्टर्स तरह-तरह के स्टंट करते रहते हैं। हमेशा कुछ नए तरीके से फिल्म का प्रमोशन करना बॉलीवुड के बादशाह को महंगा पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान - फोटो : ANI
फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन के लिए ट्रेन से यात्रा करने वाले फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ कोटा में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज हो गया है।
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : getty
उल्लेखनीय है कि शाहरुख खान फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन के लिए रेल यात्रा करते हुए 24 जनवरी की सुबह कोटा पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए यहां भारी संख्या में प्रशंसक जमा हो गए थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भीड़ को संभालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। 

4 of 7
- फोटो : getty
यही नहीं भगदड़ में स्टेशन पर वेंडर विक्रम सिंह को चोट भी लगी और उसकी ट्रॉली गिर गई थी। इस घटना की बाबत विक्रम सिंह ने रेलवे कोर्ट में शाहरुख के खिलाफ दलील दायर की थी।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : getty
इस दलील पर ही रेलवे कोर्ट ने रेलवे पुलिस को शाहरुख के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। दलील में आरोप लगाया गया था कि शाहरुख जब कोटा स्टेशन पहुंचे तो उन्होंने ट्रेन के दरवाजे पर खडे़ होकर अपने प्रशंसकों की ओर कुछ उपहार फेंके थे। 
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : getty
उपहारों को लपकने के लिए प्रशंसकों में भगदड़ मच गई थी। इसी भगदड़ में विक्रम सिंह की ट्रॉली गिर गई थी और उन्हें चोट आई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भगदड़ के कारण स्टेशन के वीआईपी गेट का कांच भी टूट गया था। शाहरुख कुछ देर यहां रुकते तो और बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे कोर्ट में यह दलील सोमवार को पेश की गई। रेलवे कोर्ट के आदेश के बाद शाहरुख के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें