फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, देशभर में आज मनाया जा रहा ईद-उल-जुहा का त्योहार

Sat, 02 Sep 2017 10:57 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
1 of 6
eid celebrations - फोटो : ani
त्याग और बलिदान के त्योहार बकरीद की आज देशभर में धूम मची है। जिसके चलते देशभर में विभिन्न मस्जिदों व ईदगाह में शनिवार को बकरीद की नमाज अदा की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
eid celebrations - फोटो : ani
मुस्लिम समाज में मनाए जाने वाले इस पर्व को ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है।बताते चलें कि ऐसी मान्यता है कि अल्लाह की मांग पर हजरत इब्राहम ने अपने बेटे का बलिदान किया था, जिसे सम्मान देने के लिए इस पर्व को मनाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
eid celebrations - फोटो : ani
इस दिन बकरे की कुर्बानी भी दी जाती है। इसके साथ ही इस पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करने को मस्जिद जाते हैं। यह त्योहार रमजान महीने के खत्‍म होने के करीब 70 दिनों के बाद मनाई जाती है।

4 of 6
eid celebrations - फोटो : ani
यह मुसलमानों लिए एक प्रमुख त्योहार है। जिसे वह धूमधाम से मनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन हर कोई अपने जान-माल को अपने रब की अमानत समझे और उसकी रजा के लिए किसी भी बलिदान के लिए तैयार रहे।

 
विज्ञापन

5 of 6
eid celebrations - फोटो : ani
इस दिन मुस्लिमों के घरों में शाही पकवान भी बनाए जाते हैं। मस्जिद ईदगाह में सुबह से ही नमाजी ईद की नमाज अदा करने के लिए लोग अपने-अपने बच्चों के साथ उमड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
eid celebrations - फोटो : ani
ईद-उल-अजहा के इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेकैंया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी हैं। बधाई देने के साथ कहा कि अनूठा त्यौहार हमारी मिली-जुली संस्कृति को समृद्ध करे, हमारी एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ मानवता की भलाई के लिए प्रेरित करे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें