फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ, भोपाल, दिल्ली, रायपुर, अहमदाबाद, भुवनेश्वर और असम में छाया योग दिवस का जादू

Wed, 21 Jun 2017 02:43 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
1 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर
आज तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत के साथ-साथ दुनिया के करीब 150 देशों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक मौक पर देशभर में जहग-जगह पर वीआईपी नेताओं ने योगासन किया। वहीं मौके पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने योग किया। इस मौके का भव्य आयोजन किया गया था। मोदी-योगी करीब 55 हजार लोगों के साथ मिलकर योग के विभिन्न आसन किए। पीएम के साथ 100 दिव्यांग बच्चों ने भी योग किया। 

 
विज्ञापन

2 of 8
दूसरी ओर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कनॉट प्लेस में योगासन किया। उन्होंने कहा कि योग हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है।






 
विज्ञापन

3 of 8
गुरु बाबा रामदेव ने अहमदाबाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ योग के विभिन्न आसन किए
मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने अहमदाबाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ योग के विभिन्न आसन किए। मौके में गुजरात के सीएम विजय रुपानी भी मौजूद थे और उन्होंने भी मंच पर रामदेव और शाह संग योग किया।



 

4 of 8
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल, मंत्री हिमांता बिस्वा सरमा और आचार्य बालकृष्ण नलबारी ने भी योगासन किया। 

 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : ani
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी भुवनेश्वर में योगासन किया।  
विज्ञापन

6 of 8
yoga day
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी छत्तीसगढ़ में योगासन किया। 
विज्ञापन

7 of 8
SHIVRAJ SINGH
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में योगासन किया और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
 
विज्ञापन

8 of 8
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी बडे़ उत्साह के साथ राष्ट्रपति भवन में योगासन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें