विजयादशमी के मौके पर देशभर में रावण दहन किया गया। इस मौके पर दिल्ली के रामलीला मैदान के सुभाष पार्क में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भी रावण दहन किया गया। इस दौरान उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे। आइए आपको दिखाते हैं रावण दहन की कुछ खास तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 5
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी और कहा कि इस उत्सव पर हमें कोई संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे उत्सव खेत-खलिहान से जुड़े हैं।
विज्ञापन
3 of 5
पीएम ने कहा कि ये उत्सव सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि कोई मकसद बनना चाहिए। इस उत्सव पर हमें भी प्रभु राम की तरह कोई संकल्प लेना चाहिए।
4 of 5
पीएम मोदी ने तीर चलाकर बुराई के प्रतीक रावण का अंत किया।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली के लव-कुश रामलीला कमेटी के कार्यक्रम में रावण के पुतले का दहन किया। इस मौके पर अमित शाह के साथ बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम भी वहां मौजूद रहे।