श्रावण मास का पहला सोमवार होने के कारण आज उज्जैन के महाकाल मंदिर समेत सभी ज्योर्तिलिंगों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। सोमवार को महाकाल मंदिर में पहला सोमवार होने के कारण भस्मआरती के समय को भी एक घंटा पहले कर दिया गया। आज बाबा महाकाल का सुबह तीन बजे अभिषेक और पूजन किया गया।
विज्ञापन
2 of 4
महाकाल यात्रा
आज शाम राजाधिराज भगवान महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस श्रावण मास की यह पहली शाही सवारी होगी जहां बाबा महाकाल मनमहेश रूप में भक्तों को दर्शन देंगे। महाकालेश्वर की एक झलक पाने को हजारों भक्त उमड़ें हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Mahakal Temple
मंदिर में पूजन के बाद शाम 4 बजे पालकी परंपरागत मार्गों से शिप्रा के तट रामघाट के लिए रवाना होगी। घाट पर शिप्रा के जल से बाबा महाकाल का अभिषेक किया जाएगा। जिसके बाद पालकी मंदिर लौट जाएगी। बता दें इस बार श्रावण मास में चार और भाद्रपद मास में भगवान की दो सवारी निकलेगी।
सावन के पहले सोमवार को झारखंड के देवघर में स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। लाखों की संख्या में लोग बाबा वैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए पहुंचे। पूरे सावन यहां रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुचेंगे।