फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Arora: एनएसजी की ट्रेनिंग, तमिलनाडु सीएम को सुरक्षा दी, जानें कौन हैं दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

Sun, 31 Jul 2022 11:32 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

1988 में संजय ने सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की और आईपीएस बने। संजय को तमिलनाडु कैडर मिला। तमिलनाडु के कई जिलों में एसपी रहे। इसके बाद स्पेशल टास्क फोर्स का नेतृत्व भी किया।
विज्ञापन
आईपीएस संजय अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएस अफसर संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अरोड़ा तमिलनाडु कैडर से आते हैं। संजय कल यानी एक अगस्त, 2022 को राकेश अस्थाना की जगह दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण करेंगे। 

आइए जानते हैं संजय अरोड़ा कौन हैं? अब तक उन्होंने कौन-कौन सी जिम्मेदारी संभाली है? अरोड़ा की क्या उपलब्धियां हैं? 
 
विज्ञापन

2 of 4
संजय अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के रहने वाले हैं संजय अरोड़ा
संजय अरोड़ा मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर (राजस्थान) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है। 1988 में संजय ने सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की और आईपीएस बने। संजय को तमिलनाडु कैडर मिला। तमिलनाडु के कई जिलों में एसपी रहे। इसके बाद स्पेशल टास्क फोर्स का नेतृत्व भी किया। इस दौरान उन्होंने विरप्पन गैंग के खिलाफ बड़ा अभियान भी चलाया। इसके लिए संजय को गैलेंटरी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 4
आईपीएस संजय अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
लिट्टे से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को सुरक्षा दी
1991 में एनएसजी की ट्रेनिंग करने के बाद संजय अरोड़ा को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई। उस दौरान तमिलनाडु में लिट्टे की आतंकी गतिविधियां हावी थीं। मुख्यमंत्री की जान को भी खतरा था। तब संजय ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा की व्यवस्था की। 1997 से 2002 तक वह इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के कमांडर के तौर पर भी काम किया। इसके बाद 2002 से 2004 तक वह कोयंबटूर के पुलिस कमिश्नर भी रहे। एडीजीपी ऑपरेशंस और एडीजीपी एडमिनिस्ट्रेशन के पदों पर भी काम कर चुके हैं। 
 

4 of 4
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आईपीएस संजय अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
इन पदों पर भी काम कर चुके हैं संजय अरोड़ा
  • संजय अरोड़ा बीएसएफ के आईजी, सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ सेक्टर के आईजी, एडीजी एडक्वाटर और सीआरपीएफ के हेड भी रहे हैं। सीआरपीएफ में काम करते हुए जम्मू कश्मीर जोन के आईजी भी रहे। 
  • 31 अगस्त, 2021 को संजय ने डीजी आईटीबीपी के रूप में 31वें सेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • 2004 में उन्हें सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 2014 में विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस विशेष कर्तव्य पदक, आंतरिक सुरक्षा पदक और संयुक्त राष्ट्र शांति पदक सहित अन्य से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next