फिल्म 'सुल्तान' में जल निगम में फैले भ्रष्टाचार और ठेकों को लेकर होने वाली दबंगई को फिल्माया गया है। सलमान खान फिल्म में पहलवानी करने के साथ ही जल निगम का एक साधारण फील्ड कर्मचारी भी हैं, जो कार्यालय में ठेकेदारी और अफसरों के कॉकस के खिलाफ हैं। सलमान आफिस आने वाले लोगों की मदद करता है। बुधवार को पांच घंटे तक इसी तरह के तीन सीन फाइनल किए गए।
विज्ञापन
2 of 6
सलमान खान
- फोटो : amar ujala bureau
फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग के लिए बुधवार को मोरना वीआईपी घेरे में रहा। पिछले तीन दिन से यशराज प्रोडक्शन हाउस की टीम मोरना ब्लाक में सेट तैयार करने में लगी थी। ब्लाक कार्यालय को बुरोली रेवाड़ी हरियाणा का जल निगम का दफ्तर बनाया गया है। फिल्म में सर्दियों का सीन है। बिहारगढ़ स्थित मुरादअली के फार्म हाउस से सलमान पुलिस सुरक्षा में अपनी लैंड क्रूजर कार से शूटिंग स्थल तक पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
सलमान खान
- फोटो : amar ujala bureau
सेट पर करीब डेढ़ घंटे उनका मेकअप किया गया। इसके बाद सलमान ने दफ्तर के बाहर सड़क पर गड्ढे में फंसी गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाथों से जोर लगाकर निकाला, हालांकि कैमरे के पीछे क्रेन ट्रॉली को उठाती दिख रही थी। यह सीन कई बार रीटेक किया गया। एक बार तो ट्रैक्टर चला रहे किसान की पगड़ी गिरती दिखाई दी। पांच-छह बार रिहर्सल के बाद सीन को फाइनल किया गया।
4 of 6
सलमान खान
- फोटो : amar ujala bureau
इसके बाद सलमान जल निगम के दफ्तर में दाखिल होते हैं। दफ्तर का नजारा बिल्कुल सरकारी कार्यालय के कामकाज की तरह दर्शाया गया है। कुछ महिलाएं और पगड़ीधारी बुजुर्ग भी हाथों में अर्जी लेकर दफ्तर की सीढ़ियों और बरामदे में आते-जाते दिखाई दिए। सर्दी का सीन होने की वजह से सलमान भी हरे कलर का स्वेटर पहने दिखे। इसके अलावा दफ्तर में आने वाली महिलाएं भी शॉल ओढ़े हुए थीं। कार्यालय के भीतर भी करीब दो घंटे तक शॉट लिए गए।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान
- फोटो : amar ujala bureau
बताया गया है कि सुल्तान अली खान यानी सलमान खान पहलवानी करने के साथ ही जल निगम के दफ्तर में फील्ड आफिसर की नौकरी भी करता है। दफ्तर में दबंगों का बोलबाला है। ठेकों में अफसरों और दबंगों का कॉकस है। सलमान खान इसके सख्त खिलाफ है। फिल्म के ज्यादातर सीन मुंबई स्थित सेट पर शूट हो चुके हैं। कुछ ही सीन यहां फिल्माए गए हैं। धीरे-धीरे सलमान की दफ्तर में दबंगई शुरू हो जाती है।
दफ्तर में आम आदमी का काम होना कितना कठिन है, यह भी दर्शाया गया है। बाबू प्रार्थना पत्र को एक-दूसरे की टेबल पर सरकाते रहते हैं। अंत में सलमान को नीले कलर के चेतक स्कूटर पर दफ्तर आते और जाते हुए दिखाया गया है। स्कूटर पर हरियाणा का नंबर है। फिल्मी सीन को देहाती पुट देने के लिए मोरना के ही किसान जयद्रथ की दो भैंसों को दफ्तर के आसपास गुजरते हुए दिखाया गया है। शूटिंग में एक व्यक्ति को गड़रिया बनाकर भेड़ ले जाते हुए शॉट लिए गए हैं। भैंसों और भेड़ों को ले जाने के लिए कैमरे के पीछे चारा लेकर चलते हुए सीन शूट किया गया है।