फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी ने बयां की बचपन की ख्वाहिश तो एयर इंडिया ने कर दी मुराद पूरी

Fri, 19 Aug 2016 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : PTI
आसमान में शोर मचाती जब लोहे चिड़िया उड़ती हुई जाती, तो बर्बस ही उसकी निगाहें उसे कौतुलह पूर्वक घूरने लगतीं। नन्हे मन में जिज्ञासा उठती कि काश वह भीआसमान की सैर का लुत्फ ले सके। बचपन में हवाई जहाज में सफर करने का सपना पालने वाली साक्षी मलिक को आज खुद हवाई सफर कराने वाली कंपनी टिकट ऑफर कर रही है।
विज्ञापन

साक्षी के जज्बातों को जानकर एयर इंडिया ने किए टिकट ऑफर

2 of 6
ओलंपिक में देश को पहला मेडल दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक ने जब अपने जज्बात जाहिर किए तो उन्होंने बताया कि वह हवाई जहाज में सफर करना चाहती थीं, इसलिए पहलवान बनीं।
विज्ञापन

साक्षी के जज्बातों को जानकर एयर इंडिया ने किए टिकट ऑफर

3 of 6
साक्षी की यह जिज्ञासा भले ही बड़ी आम लगे, लेकिन उनकी इस बात ने करोड़ों दिल छू लिए। उन्हीं में से एक था, एयर इंडिया के मालिक अश्वनी लोहानी का। उन्होंनेसाक्षी और उनके साथ सफर करने वाले किसी एक साथी के लिए एयर इंडिया के दो बिजनेस क्लास रिटर्न टिकट ऑफर कर दिए और साक्षी की जी खोलकर सराहना की।

साक्षी के जज्बातों को जानकर एयर इंडिया ने किए टिकट ऑफर

4 of 6
- फोटो : PTI
लोहानी के ऑफर के मुताबिक साक्षी को एयर इंडिया के नेटवर्क पर कहीं भी जो गंतव्यों के लिए एक साल की वेद्यता वाले दो बिजनेस क्लास टिकट का ऑफर दिया गया है। 
विज्ञापन

साक्षी के जज्बातों को जानकर एयर इंडिया ने किए टिकट ऑफर

5 of 6
- फोटो : PTI
साक्षी के मेडल जीतते ही मानों उन पर लक्ष्मी प्रसन्न हो गई हैं, हरियाणा सरकार ने उन्हें ढाई करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देने की बात कही है तो वहीं यूपी सरकार ने उन्हें रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित करने का एलान किया है, इसके तहत साक्षी को तीन लाख ग्यारह हजार रुपए की राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी के जज्बातों को जानकर एयर इंडिया ने किए टिकट ऑफर

6 of 6
- फोटो : PTI
बता दें कि इस बार ओलंपिक में साक्षी ने ही भारत के लिए पदकों का सूखा खत्म किया। साक्षी ने 58 किलो भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में देश के लिए कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें