मुलायम सिंह ने 2003 में साधना को आधिकारिक तौर पर अपनी पत्नी का दर्जा दिया था। साधना अपने पीछे पति मुलायम सिंह यादव, बेटे प्रतीक, बहू अपर्णा यादव के साथ-साथ एक पौत्र और एक पौत्री को भी छोड़ गईं।
विज्ञापन
1 of 8
साधना गुप्ता और मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता यादव का नौ जुलाई को निधन हो गया। मुलायम सिंह ने 2003 में साधना को आधिकारिक तौर पर अपनी पत्नी का दर्जा दिया था। साधना अपने पीछे पति मुलायम सिंह यादव, बेटे प्रतीक, बहू अपर्णा यादव के साथ-साथ एक पौत्र और एक पौत्री को भी छोड़ गईं।
साधना करोड़ों की मालकिन थीं। आइए जानते हैं उनकी संपत्ति के बारे में सबकुछ...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
पत्नी साधना गुप्ता के साथ मुलायम सिंह यादव।
- फोटो : amar ujala
मुलायम के हर दस्तावेज में साधना का जिक्र
2003 के बाद से मुलायम सिंह यादव अपने हर सरकारी दस्तावेज में पत्नी के तौर पर साधना का जिक्र करते थे। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामों में भी साधना का जिक्र किया है। 2019 के चुनावी हलफनामे में मुलायम ने साधना की संपत्ति और आय के बारे में भी बताया है।
विज्ञापन
3 of 8
साधना गुप्ता (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
दो करोड़ के गहने, जमीन और प्लॉट भी
साधना के नाम 7.50 किलोग्राम सोने के गहने दर्ज हैं। इसकी कीमत दो करोड़ 41 लाख रुपये है। इसके अलावा 17 लाख की कार है। साधना के नाम कुल दो करोड़ 97 लाख 65 हजार 742 रुपये की चल संपत्ति दर्ज है। इसके अलावा एक करोड़ 93 लाख की अचल संपत्ति है। इसमें लखनऊ के गोमती नगर स्थित आवास और कुछ प्लॉट शामिल है। साधना ने पति मुलायम सिंह यादव से छह लाख 75 हजार रुपये का कर्ज लिया था।
4 of 8
मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
अब जानिए मुलायम सिंह यादव और साधना के रिश्तों के बारे में
मुलायम सिंह यादव के साथ साधना गुप्ता ने दूसरी शादी की थी। इसके पहले उन्होंने साल 1986 को फर्रुखाबाद के व्यापारी चंद्रप्रकाश गुप्ता के साथ पहली शादी की थी। बाद में साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गए। साधना का झुकाव राजनीति की तरफ भी था। वह राजनीतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात मुलायम सिंह यादव से हुई। दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं।
विज्ञापन
5 of 8
पत्नी साधना गुप्ता, बेटे अखिलेश और दूसरी बहू अपर्णा के साथ मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश की बायोग्राफी में मुलायम-साधना का जिक्र
अखिलेश यादव की बायोग्राफी 'बदलाव की लहर' में मुलायम सिंह और साधना के रिश्ते का भी जिक्र है। इस किताब में बताया गया है कि मुलायम की मां मूर्ति देवी अक्सर बीमार रहती थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब साधना गुप्ता मूर्ति देवी की देखभाल करती थीं।
एक बार सैफई मेडिकल कॉलेज में एक नर्स गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी, उस वक्त साधना ने ही नर्स को रोका था। दरअसल, साधना भी नर्स रही थीं। नर्सिंग का कोर्स करने के बाद उन्होंने कुछ दिनों तक नर्सिंग होम में काम भी किया था। जब ये बात मुलायम को मालूम हुई तो वह साधना से काफी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
6 of 8
मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के रिश्ते के बारे में सिर्फ अमर सिंह को मालूम था
शुरुआत में अमर सिंह इकलौते ऐसे शख्स थे जो जानते थे कि मुलायम को प्यार हो गया है। उन्होंने किसी से कहा नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1988 में पहली बार मुलायम ने अखिलेश को साधना गुप्ता से मिलवाया। तब वो 15 साल के थे। कहा जाता है कि उस वक्त अखिलेश को साधना अच्छी नहीं लगीं। इसके कुछ समय बाद मुलायम ने अखिलेश को पढ़ाई के लिए राजस्थान के धौलपुर स्थिति मिलिट्री स्कूल भेज दिया।
विज्ञापन
7 of 8
पत्नी साधना गुप्ता, बहू अपर्णा के साथ मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
लकी साबित हुईं साधना
1987 में पति से अलग होने के बाद साधना मुलायम की जिंदगी में आईं। दोनों की मुलाकात बढ़ती गई और प्यार भी। इस बीच, साधना मुलायम के लिए लकी साबित हुईं। 1989 में मुलायम यूपी के मुख्यमंत्री बन गए।
मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के साथ अपर्णा यादव और उनकी बेटी।
- फोटो : अमर उजाला
पहली पत्नी की मौत के बाद साधना को अपनाया
साल 2003 में मुलायम सिंह यादव ने सार्वजनिक तौर पर पहली बार साधना गुप्ता को अपनी पत्नी का दर्जा दिया। उसी साल मुलायम की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी का निधन हुआ था। साधना गुप्ता को पत्नी स्वीकार करने पर अखिलेश यादव अपने पिता से काफी नाराज हुए थे।