फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC CT 2025: रोहित के रणबांकुरों ने एक और किला किया फतेह; देशभर में जश्न-आतिशबाजी, सड़कों पर फैंस का जनसैलाब

Sun, 09 Mar 2025 11:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली/मुंबई

सार

भारत ने टूर्नामेंट में एक भी मैच गंवाए बिना 2002 और 2013 के बाद तीसरी बार खिताब जीता। कोई दूसरी टीम तीन बार यह ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। भारत के चैंपियन बनने के बाद ही देश में हर तरफ आतिशबाजी शुरू हो गई। हर तरफ 'भारत माता की जय' के नारे गूंजने लगे।
विज्ञापन
1 of 8
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का जश्न - फोटो : PTI
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ अगुवाई करने वाले कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले के कमाल और स्पिनरों के धमाल के दम पर भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की। भारत ने न्यूजीलैंड को रविवार को फाइनल में चार विकेट से हरा दिया। इस मैच से पहले रोहित के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन उन्होंने अपने चिर परिचित फॉर्म में लौटकर आलोचकों के मुंह बंद कर दिए। उनकी कप्तानी में यह टी20 विश्व कप 2024 के बाद भारत ने दूसरा आईसीसी खिताब जीता।
विज्ञापन

2 of 8
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का जश्न - फोटो : PTI
कैसा रहा नतीजा?
स्पिनर कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती ने हालात का फायदा उठाते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की। हालांकि, डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल ने संयम के साथ अर्धशतक लगाते हुए न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 251 का मजबूत स्कोर दिया। रोहित ने 83 गेंद में 76 रन बनाकर जीत की नींव रखी और भारत ने एक ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

3 of 8
जीत का जश्न - फोटो : PTI
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया की जीत पर क्रिकेट प्रशंसकों ने कश्मीर में जश्न मनाया। लोगों भारत का झंडा लेकर सड़कों पर जश्न मनाया। कई प्रशंसकों के हाथ में विराट कोहली की तस्वीर भी थी।

4 of 8
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का जश्न - फोटो : PTI
यह तस्वीर नागपुर की है। यहां क्रिकेट प्रशंसकों ने आतिशबाजी के जरिए जश्न मनाया। चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत की खिताबी जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की टीम को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। राजनेताओं, पूर्व खिलाड़ियों से लेकर जानी मानी हस्तियों ने टीम की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन

5 of 8
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का जश्न - फोटो : PTI
यह तस्वीर लखनऊ की है। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी चैंपियन। वाह! इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि लहरा दिया तिरंगा। शानदार जबर्दस्त जीत के लिये भारत के चैंपियंस का अभिनंदन।  
विज्ञापन

6 of 8
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का जश्न - फोटो : PTI
देशभर में लोग खुद को घरों में रोक नहीं पाए। फैंस सड़कों पर जश्न मनाते नजर आए। इस बीच नीता अंबानी ने कहा कि भारत के लिए गौरवमयी और ऐतिहासिक पल। टीम इंडिया को तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर एक बार फिर विश्व स्तर पर देश का परचम लहराने पर बधाई। यह सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि एक अरब सपनों की और देश के गौरव की जीत है। भारत चमक रहा है और दुनिया देख रही है। जय हिंद।
विज्ञापन

7 of 8
देश में जश्न - फोटो : PTI
जय शाह ने कहा कि आसानी से कभी हार नहीं मानने वाली न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ भारत का अद्भुत प्रदर्शन। रोहित शर्मा ने लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी में खिताबी जीत दिलाते हुए शानदार कप्तानी की।
विज्ञापन

8 of 8
चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन - फोटो : PTI
माइकल वॉन ने कहा कि ईमानदारी से मानना पड़ेगा कि भारत सफेद गेंद के क्रिकेट में बड़े अंतर से दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। वे जीत के हकदार थे। टी20 चैंपियन और चैंपियंस ट्रॉफी विजेता। अब बाकियों को उनके बराबर आना है। अभिषेक बच्चन ने कहा कि ट्रॉफी घर आ रही है। कौशल, दृढता और जुनून की बेमिसाल बानगी दी टीम इंडिया ने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें