फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के अरबपतियों और कर्जदारों का हुआ फैसला, जानिए किसकी किस्मत में क्या निकला

Sun, 12 Mar 2017 02:35 PM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 10
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने वाले उम्‍मीदवारों में बाहुबलियों के साथ धनकुबेरों की भी अच्छी खासी संख्या रही। कुल उम्‍मीदवारों में से 1456 उम्‍मीदवार करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। तीन उम्‍मीदवार तो अरबपति हैं। चुनाव निगरानी संस्‍था एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के कुल 4823 उम्‍मीदवारों में से 1456 करोड़पतियों ने अपनी किस्मत आजमाई। 

नजीर अहमद
कुल उम्मीदवारों में सबसे अमीर आगरा दक्षिण से चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस उम्‍मीदवार नजीर अहमद रहे लेकिन वो ये चुनावी जंग हार गए। नजीर अहमद 211 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। नजीर अहमद ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

यूपी के अरबपतियों और कर्जदारों का हुआ फैसला, जानिए किसकी किस्मत में क्या निकला

2 of 10
शाह आलम उर्फ गुड्डू
दूसरा नंबर मुबारकपुर से चुनाव लड़े बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू का है। गुड्डू भी अरबों की संपति के मालिक हैं। इनके पास 118 करोड़ रुपये की संपति है। इन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है और चुनाव जीतकर अपने राजनीति के दम को साबित कर दिया है।
विज्ञापन

यूपी के अरबपतियों और कर्जदारों का हुआ फैसला, जानिए किसकी किस्मत में क्या निकला

3 of 10
सतीश कुमार शर्मा
मथूरा के मांट से चुनाव लड़े भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार शर्मा अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं पर चुनावी जंग में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। कुल 114 करोड़ की संपत्ति के सतीश शर्मा सबसे कम पढ़े लिखे उम्मीदवार हैं।

यूपी के अरबपतियों और कर्जदारों का हुआ फैसला, जानिए किसकी किस्मत में क्या निकला

4 of 10
नवाब काजिम अली
करोड़पतियों की फेहरिस्त में स्वार टांडा से चुनाव लड़े बसपा के नवाब काजिम अली पहले नंबर पर हैं लेकिन चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इनकी कुल संपति 97 करोड़ के करीब है। इन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की हैं।
विज्ञापन

यूपी के अरबपतियों और कर्जदारों का हुआ फैसला, जानिए किसकी किस्मत में क्या निकला

5 of 10
सुभाष चंद्रा
चैल से चुनाव लड़े निर्दलीय उम्‍मीदवार सुभाष चंद्रा करोड़पतियों में दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि चुनाव में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। इनकी कुल संपत्ति 70 करोड़ के करीब है।
विज्ञापन

यूपी के अरबपतियों और कर्जदारों का हुआ फैसला, जानिए किसकी किस्मत में क्या निकला

6 of 10
s - फोटो : s
विनय शंकर
चिल्लुपार से चुनाव लड़े बसपा प्रत्याशी विनय शंकर तीसरे नंबर पर आते हैं। विनय शंकर कुल 67 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और चुनाव के इस महासंग्राम में उन्होंने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

यूपी के अरबपतियों और कर्जदारों का हुआ फैसला, जानिए किसकी किस्मत में क्या निकला

7 of 10
रानी पक्षालिका सिंह
आगरा के बाह से चुनाव लड़ीं भाजपा की रानी पक्षालिका सिंह 58 करोड़ रुपये की संपति के साथ करोड़पतियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। लेकिन उन्होंने इस चुनावी जंग में जीत हासिल की है।

यूपी के अरबपतियों और कर्जदारों का हुआ फैसला, जानिए किसकी किस्मत में क्या निकला

8 of 10
नंद गोपाल गुप्ता नंदी
भाजपा के ही नंद गोपाल गुप्ता नंदी 57 करोड़ की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं और उन्होंने जीत दर्ज की है। नंदी ने केवल दसवीं तक ही पढ़ाई की है। कर्जदारों की लिस्‍ट में नंदी टॉप पर हैं। इन पर 26 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है।

यूपी के अरबपतियों और कर्जदारों का हुआ फैसला, जानिए किसकी किस्मत में क्या निकला

9 of 10
माजिद अली
करोड़पतियों की इस फेहरिस्त में कर्जदारों की संख्या भी कम नहीं है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर देवबंद से चुनाव लड़े बसपा के माजिद अली हैं। इनके ऊपर दस करोड़ से ज्यादा का कर्ज है और इस कर्जे के साथ ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

यूपी के अरबपतियों और कर्जदारों का हुआ फैसला, जानिए किसकी किस्मत में क्या निकला

10 of 10
उदय करन सिंह दलाल
शिकारपुर से कांग्रेस प्रत्याशी उदय करन सिंह दलाल कर्जदारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इनके ऊपर कुल 5.78 करोड़ रुपये का कर्ज है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें