वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने 100 रुपए के नोटों को लेकर राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया था कि आरबीआई की ओर से शिमला, जयपुर, भुवनेश्वर, मैसूर और कोच्चि में प्रायोगिक परीक्षण के आधार पर 100 रुपए मूल्य के वार्निश लगे बैंक नोटों को जारी करने को मंजूरी दी गई है।