#अखिलेश के बर्खास्त नेताओं की होगी वापसी, सीएम ने बुलाई विधायकों की बैठक
#डॉक्टरों के मना करने के बावजूद मुलायम दिल्ली रवाना, अमर और शिवपाल भी पहुंचे
#मुलायम ने 5 जनवरी का अधिवेशन स्थगित किया, शिवपाल ने ट्वीट कर दी जानकारी
#सपाई दंगल के बीच पीएम मोदी आज लखनऊ में, परिवर्तन रैली को करेंगे संबोधित
#कानपुरः रूरा स्टेशन के पास ट्रैक डैमेज, गाड़ियां रूकीं
विज्ञापन
2 of 6
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
अखिलेश के बर्खास्त नेताओं की होगी वापसी, सीएम ने बुलाई विधायकों की बैठक
एक ओर मुलायम सिंह यादव दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव ने अहम बैठक बुलाई। खबर है कि एमएलसी उदयवीर सिंह सहित सभी बर्खास्त नेताओं की आज वापसी हो सकती है। बता दें कि सपा संग्राम की शुरुआत होने पर जब अखिलेश को अध्यक्ष पद से हटाया गया था विरोध में यूथ विंग ने जमकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
3 of 6
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
डॉक्टरों के मना करने के बावजूद मुलायम दिल्ली रवाना, अमर और शिवपाल भी पहुंचे
मुलायम सिंह यादव सोमवार सुबह अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पहले खबरें आ रही थीं कि डॉक्टरों ने उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी है जिसके चलते वह दिल्ली नहीं जाएंगे बल्कि शिवपाल अकेले जाएंगे। इसी बीच वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बीमार होने के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया, मैं बिल्कुल हूं।
4 of 6
मुलायम सिंह के साथ शिवपाल सिंह
मुलायम ने 5 जनवरी का अधिवेशन स्थगित किया, शिवपाल ने ट्वीट कर दी जानकारी
समाजवादी पार्टी में बढ़ती खींचतान के बीच मुलायम सिंह यादव ने 5 जनवरी को बुलाए गए सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को स्थगित कर दिया है। यह जानकारी शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर दी।
विज्ञापन
5 of 6
सपाई दंगल के बीच पीएम मोदी आज लखनऊ में, परिवर्तन रैली को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को यहां रमा बाई अंबेडकर रैली स्थल पर एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद मोदी की यह पहली बड़ी जनसभा होगी। विधानसभा चुनाव से पूर्व सूबे में भाजपा की यह आखिरी परिवर्तन रैली साबित हो सकती है।
कानपुर के पास मंधना में आरी के ब्लेड से काटी गई रेलवे ट्रैक की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला कानपुर
कानपुरः रूरा स्टेशन के पास ट्रैक डैमेज, गाड़ियां रूकीं
कानपुर के रूरा रेलवे स्टेशन के पास अचानक पटरियां टूटने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन ट्रेनों को रेड सिग्नल देकर रोका गया। राजधानी ट्रेन काफी देर तक स्टेशन पर ही खड़ी रही।सोमवार सुबह रूरा रेलवे स्टेशन के पास पटरी चटक गई।