फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, देश और दुनिया में कैसे हुआ नए साल का आगाज

Sun, 01 Jan 2017 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : reuters
नया साल 2017 दस्तक दे चुका है। हमेशा की तरह इस बार भी दुनिया ने दिल खोलकर नए साल स्वागत किया है। 2017 के स्वागत करने के लिए लोग रात भर जाग कर जश्न मनाते रहे। हम आपको कुछ चुनिंदा तस्वीरों में दिखाते हैं दुनिया ने किस तरह से मनाया नया साल।
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : getty
आर्क डी ट्रायम्फ (Arc de Triomphe) पेरिस के सबसे प्रसिद्ध स्मारकों में से एक है। पेरिस के में हर साल की तरह इस बार भी इस स्मारक को अद्भुत लाइट से सजाया गया। नए साल के लिए खास तौर पर सजाए गए इस स्मारक पर हजारों लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। 
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : getty
आतंकी हमले की धमकियां पहले ही मिल चुकी थीं। इस लिहाज से सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत होना तो बनता है न।

4 of 11
- फोटो : getty
आतंकी हमलों का गढ़ बन चुके सीरिया ने भी नए साल का दिल खोलकर स्वागत किया। सीरिया के शहर दमिश्क में नए साल के स्वागत का नजारा कुछ इस तरह का था।
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : getty
लंदन भी नए साल के स्वागत में किसी से पीछे नहीं था। पूरे ब्रिटेन में जगह-जगह पर नए साल का जश्न मनाया गया। 
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : getty
अमेरिकी एक्ट्रेस, सिंगर एना विलाफाने की जबरदस्त परफार्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया। टाइम्स स्क्वायर पर नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया। 
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : getty
लंदन की बिग बेन का नजारा कुछ इस तरह का था। हजारों की संख्या में लोगों ने टेम्स नदी के किनारे लाइन में खड़े होकर नए साल के जश्न में शिरकत की। 

8 of 11
- फोटो : getty
न्यूयार्क शहर के टाइम्स स्क्वॉयर पर लोगों ने कुछ अलग ही अंदाज में एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। नए साल की पूर्व संध्या पर FYI Network द्वारा 'Kiss Bang Love' का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने जमकर भाग लिया। 

9 of 11
- फोटो : getty
नए साल के स्वागत को यादगार बनाने के लिए लोग कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते।

10 of 11
- फोटो : getty
नोटबंदी की मार झेल रहे लोगों भारतीयों ने भी कुछ अलग ही अंदाज में नए साल का स्वागत किया। पेशे से चिकित्सक हरविंदर सिंह गिल ने भारतीय नोटों से गजब की कलाकारी दिखाई। इसमें उन्होंने बंद हो चुके व नए नोटों का इस्तेमाल भी किया है। 
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : getty
हर खास पल को अपनी रेत कलाकारी से यादगार बनाने वाले सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी नए साल पर जबरदस्त कला का नमूना पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें