फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Sun, 29 Jan 2017 07:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
#जाट आरक्षण: आज से एक बार फिर जाटों का धरना, सेना तैयार

#कर्नाटक में भैंसों की दौड़ पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन, अध्यादेश की मांग शुरू

#राहुल-अखिलेश का रोड शो आज, मुस्लिम मतदाताओं पर खास नजर

#डोनाल्ड ट्रंप को सख्त जवाब दें यूरोपीय देश: फ्रांस्वा ओलांद

#यूपी में दिखेगी 'वीमेन पॉवर', साथ रैली करेंगी डिंपल-प्रियंका
विज्ञापन

2 of 6
जाट आरक्षण: आज से एक बार फिर जाटों का धरना, सेना तैयार
हरियाणा में शासन-प्रशासन की अपील और खापों के एक गुट की बेरुखी को दरकिनार कर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने रविवार से प्रदेश भर में धरने के लिए कमर कस ली है। इसमें गुरुग्राम, मेवात व पंचकूला को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
jallikattu
कर्नाटक में भैंसों की दौड़ पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन, अध्यादेश की मांग शुरू
राज्य में भैंसों की पारंपरिक वार्षिक दौड़ कंबाला पर लगे प्रतिबंध के विरोध में प्रदर्शन तेज हो गया है। इसके वाद कर्नाटक कैबिनेट पशु क्रूरता कानून के प्रावधानों में संशोधन का फैसला किया है, ताकि कंबाला के आयोजन का रास्ता साफ हो सके। इसके लिए जल्द ही विधानसभा में बिल लाया जाएगा। 

4 of 6
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
राहुल-अखिलेश का रोड शो आज, मुस्लिम मतदाताओं पर खास नजर
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रविवार को होने वाले रोड शो में मुस्लिम बहुल इलाकों को खास तरजीह दी गई है। कुल यात्रा 12 किलोमीटर की होगी, जिसमें 7 किलोमीटर के सफर में दोनों ओर घनी मुस्लिम बस्तियां हैं।
विज्ञापन

5 of 6
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : REUTERS
डोनाल्ड ट्रंप को सख्त जवाब दें यूरोपीय देश: फ्रांस्वा ओलांद
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने शनिवार को यूरोपीय देशों से आग्रह किया कि उन्हें नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सख्त जवाब देना चाहिए क्योंकि ट्रंप ने यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने का आह्वान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिंपल यादव व प्रियंका वाड्रा - फोटो : amar ujala
यूपी में दिखेगी 'वीमेन पॉवर', साथ रैली करेंगी डिंपल-प्रियंका
महिलाओं और युवा वोटरों को सपा-कांग्रेस गठबंधन के पाले में खड़ा करने के लिए अब प्रियंका वाड्रा और डिंपल यादव को भी प्रचार के मोर्चे पर आगे करने का खाका तैयार किया गया है। प्रियंका व डिंपल की दो साझा रैलियों पर तकरीबन सहमति भी बन गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें