राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 25 जुलाई को खत्म हो रहा है। 23 जुलाई को उनके सम्मान में उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू संसद भवन स्थित सेंट्रल हॉल में विदाई समारोह का आयोजन कर रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद को एक 'स्मृति चिन्ह' तथा संसद सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित एक 'हस्ताक्षर पुस्तिका' भी भेंट की जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्री और सांसद इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
कार्यकाल खत्म होने से दो दिन पहले यानी 22 जुलाई को ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पूरा सामान नए बंगले में शिफ्ट हो जाएगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति भवन से कोविंद की विदाई 25 जुलाई को होगी, जब नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।
आइए जानते हैं कि राष्ट्रपति कोविंद को कहां मिला है नया बंगला? इसकी खासियत क्या-क्या है? रिटायरमेंट के बाद कोविंद को कितनी पेंशन मिलेगी? क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?