फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: अयोध्या में रामलला का पुनर्जन्म... ट्रस्टी बोले- सदियों की आकांक्षा होगी तृप्त

Wed, 05 Aug 2020 10:49 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Proposed model of Ram Janmabhoomi Mandir - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम जन्मभूमि पूजन के लिए अयोध्या आएंगे। इस कार्यक्रम को लेकर देश के साथ विदेश में भी असीम उल्लास का माहौल है। इस मौके पर मंदिर के सभी ट्रस्टियों ने कहा कि आज का दिन बहुत ही बड़ा ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
महंत नृत्यगोपाल दास - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में रामलला का पुनर्जन्म...
मंदिर निर्माण के साथ सिर्फ अयोध्या ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत के भाग्य का नया सूर्य उदित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिर अभिलाषित भव्य-दिव्य मंदिर की आधारशिला रखकर सदियों की आकांक्षा को तृप्त करेंगे। नि:संदेह यह अवसर हर्ष और उल्लास का है। अयोध्या इस तरह प्रसन्न है, जैसे कि अपने आराध्य का पुन: प्राकट्य हो रहा हो। एक तरह  से यह रामलला का पुनर्जन्म ही है।  
-महंत नृत्य गोपाल दास, अध्यक्ष श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ

विज्ञापन

3 of 9
बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र - फोटो : amar ujala
लौट रही वैभव व कीर्ति
खुशी शब्दों में बयां नहीं हो सकती। पांच सौ वर्षों बाद रामनगरी का वैभव व कीर्ति लौट रही है। अयोध्या आह्लादित है। इससे बड़ा अवसर शायद अयोध्या के लिए नहीं हो सकता। 
-बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, ट्रस्टी

4 of 9
स्वामी गोविंद देव गिरि - फोटो : ANI
राष्ट्रीय चेतना का समन्वय मंदिर
अयोध्या में बनने वाला राममंदिर राष्ट्रीय चेतना का समन्वय मंदिर होगा। राममंदिर राष्ट्र के उत्कर्ष का भी कारक बनने जा रहा है। ये गुलामी के चिह्नों के परिमार्जन के क्षण हैं।
 -गोविंददेव गिरि, ट्रस्टी
विज्ञापन

5 of 9
महंत दिनेंद्र दास - फोटो : अमर उजाला
भव्य मंदिर में विराजेंगे रामलला
यह पूरे देश के लिए गौरव बोध का समय है। संघर्ष का काल बीत चुका है। अब वह दिन दूर नहीं जब   हमारे आराध्य रामलला भव्य मंदिर में विराजेंगें और उनका दर्शन कर जीवन कृतार्थ करेंगें।             
  -दिनेंद्र दास, ट्रस्टी व महंत निर्मोही अखाड़ा
विज्ञापन

6 of 9
चंपत राय
सार्थक होने जा रहा बलिदान 
असंख्य लोगों ने राममंदिर आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति दी है। उनकी आत्माएं आज प्रसन्न हो रही होंगी, क्योंकि उनका बलिदान अब सार्थक होने जा रहा है। सभी रामभक्तों से अपील है कि वे इस क्षण को ऐतिहासिक रूप देकर अमरता प्रदान करने का काम करें। -चंपत राय, ट्रस्ट के महासचिव
विज्ञापन

7 of 9
डॉ. अनिल मिश्र - फोटो : अमर उजाला
साकार होगी राष्ट्रमंदिर की कल्पना
मन यह सोचकर ही प्रसन्न है कि पारब्रह्म परमेश्वर हमारे आराध्य श्रीराम के भव्य मंदिर की नींव पड़ने जा रही है। समस्त देशवासी दीप जलाकर उल्लास प्रकट करें। यह अविस्मरणीय पल है।    
-डॉ. अनिल मिश्र, ट्रस्टी

8 of 9
आचार्य सत्येंद्र दास। - फोटो : amar ujala
मुख्य पुजारी बोले- टाट से निकल कर ठाट में आ रहे हैं श्रीराम
28 साल से पुजारी के रूप में रामलला की सेवा कर रहा हूं। मन में एक टीस थी कि रामलला टेंट में हैं, लेकिन ठाकुरजी की कृपा से सब सही हो गया। अब श्रीराम टाट से निकल कर ठाट में आ गए हैं। 80 साल उम्र हो चुकी है। अगर मौका मिलेगा तो बाकी जिंदगी भी उन्हीं की सेवा में बिताना चाहता हूं। - सत्येंद्र दास, मुख्य पुजारी, राम जन्मभूमि
विज्ञापन

9 of 9
बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी - फोटो : amar ujala
मुस्लिम पक्षकार इकबाल बोले अब होगी अयोध्या की तरक्की
मुस्लिम पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने राममंदिर निर्माण का स्वागत करते हुए कहा कि पीएम मोदी के अयोध्या आगमन से तरक्की का मार्ग खुलेगा। ट्रस्ट की ओर से आमंत्रित इकबाल ने कहा कि वे पीएम को रामचरितमानस व रामनाम भेंट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 70 वर्षों से लोग सियासत कर रहे थे। मस्जिद-मंदिर के नाम पर खाई पैदा कर रहे थे। उस अध्याय का समापन हो गया। अब लोग अयोध्या में विकास देखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें