फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Presidents: किसने सबसे ज्यादा प्रधानमंत्रियों संग किया काम, किसका रहा टकराव, 15 राष्ट्रपतियों की 15 रोचक बातें

Mon, 25 Jul 2022 01:57 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रामनाथ कोविंद देश के 12वें राष्ट्रपति हैं जिन्होंने अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद इकलौते महामहिम हैं, जो लगातार दो बार इस पद पर रहे।
विज्ञापन
देश के पूर्व राष्ट्रपतियों की सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन जाएंगी। मुर्मू से पहले 14 शख्सियतें देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर को संभाल चुकी हैं। वहीं, रामनाथ कोविंद देश के 12वें राष्ट्रपति हैं जिन्होंने अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद इकलौते महामहिम हैं, जो लगातार दो बार इस पद पर रहे।

आइये जानते हैं 1950 से लेकर तब तक के सभी राष्ट्रपतियों से जुड़ी 15 रोचक बातें...  
 
विज्ञापन

2 of 16
राजेंद्र प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
1. राजेंद्र प्रसाद: देश के पहले राष्ट्रपति रहे राजेंद्र प्रसाद इकलौते राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने लगातार दो बार कार्यकाल पूरा किया। सबसे ज्यादा दिन तक पद पर बने रहने का रिकॉर्ड भी उनके पास है। इन्होंने 26 जनवरी 1950 को कार्यभार संभाला था और 12 साल 107 दिन तक यानी 13 मई 1962 तक राष्ट्रपति रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 16
पं. नेहरू और इंदिरा गांधी के साथ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन - फोटो : अमर उजाला
2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन: देश के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन रहे। राधाकृष्णन पहले राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने उपराष्ट्रपति का पद भी संभाला था। राधाकृष्णन 1962 से 1967 तक पद पर रहे।  
 

4 of 16
इंदिरा गांधी के साथ डॉ. जाकिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
3. जाकिर हुसैन: देश को तीसरे राष्ट्रपति के रूप में जाकिर हुसैन मिले। जाकिर पहले राष्ट्रपति थे जो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। जाकिर के नाम सबसे कम समय तक राष्ट्रपति पद पर रहने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा वह पहले राष्ट्रपति हैं, जिनका पद पर रहते हुए निधन हुआ था। जाकिर के नाम देश के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति होने का भी रिकॉर्ड दर्ज है।  
 
विज्ञापन

5 of 16
तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरी ने इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई - फोटो : SOURCE:  INDIRA GANDHI MEMORIAL TRUST, ARCHIVE 
4. वीवी गिरी : देश के पहले राष्ट्रपति रहे, जिन्होंने कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर भी काम किया। गिरी पहले राष्ट्रपति थे जो सत्ता पक्ष के आधिकारिक उम्मीदवार नहीं होते हुए भी जीते। गिरी के नाम सबसे छोटे अंतर से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है। 
 
विज्ञापन

6 of 16
फकरुद्दीन अली अहमद - फोटो : अमर उजाला
5. फकरुद्दीन अली अहमद : फकरुद्दीन अली अहमद के कार्यकाल में ही देश में आपातकाल घोषित हुआ था। अहमद दूसरे राष्ट्रपति रहे जिनका निधन पद पर रहते हुए हुआ।
 
विज्ञापन

7 of 16
नीलम संजीव रेड्डी - फोटो : अमर उजाला
6. नीलम संजीव रेड्डी: पहले सबसे युवा राष्ट्रपति का रिकॉर्ड नीलम संजीव रेड्डी के नाम दर्ज है। 64 साल दो महीने उम्र में इन्होंने कार्यभार संभाल लिया था। हालांकि, द्रौपदी मुर्मू के शपथ लेते ही ये रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाएगा। मुर्मू 64 साल एक महीने पांच दिन की उम्र में शपथ ग्रहण करेंगी। इसके अलावा पहले राष्ट्रपति भी रहे जो निर्विरोध चुने गए थे। 
 

8 of 16
ज्ञानी जैल सिंह - फोटो : अमर उजाला
7. ज्ञानी जैल सिंह: देश के सातवें राष्ट्रपति जैल सिंह के नाम पहले सिख राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड है। जैल सिंह वो राष्ट्रपति हैं जिनके कार्यकाल में देश ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच लगातार टकराव देखा। 
 

9 of 16
आर वेंकटरमण - फोटो : अमर उजाला
8. रामास्वामी वेंकटरमण: पहले राष्ट्रपति बने जिन्होंने चार प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया। पहले राजीव गांधी, फिर वीपी सिंह, चंद्रशेखर और पीवी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री रहे। इनमें से तीन प्रधानमंत्रियों को नियुक्त भी किया। वेंटकरमण के नाम सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 76 साल सात महीने और 21 दिन की उम्र में शपथ ग्रहण किया था। 
 

10 of 16
शंकर दयाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
9. शंकर दयाल शर्मा: वेंकटरमण के बाद शंकर दयाल शर्मा दूसरे राष्ट्रपति रहे जिन्होंने चार प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया। इनमें से तीन की नियुक्ति इन्होंने अपने कार्यकाल के आखिरी साल में की। अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस कांड भी इनके कार्यकाल में हुआ।  
 

11 of 16
केआर नारायणन - फोटो : अमर उजाला
10. केआर नारायणन : देश के पहले दलित राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड केआर नारायणन के नाम दर्ज है। सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपतियों में से एक हैं। अब तक तीन राष्ट्रपति 76 साल से अधिक उम्र में शपथ ले चुके हैं।  
 

12 of 16
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम - फोटो : अमर उजाला
11. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम : कलाम पहले राष्ट्रपति थे जो देश के बड़े वैज्ञानिक रह चुके थे। पहले मुस्लिम राष्ट्रपति जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया।  
 

13 of 16
प्रतिभा पाटिल - फोटो : अमर उजाला
12. प्रतिभा देवी पाटिल: देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के नाम दर्ज है। 
 

14 of 16
प्रणब मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला
13. प्रणब मुखर्जी : पहले बंगाली जिन्होंने राष्ट्रपति की कुर्सी संभाली। 25 जुलाई 2012 को प्रणब मुखर्जी देश के राष्ट्रपति बने। प्रणब मुखर्जी का जन्म 11 दिसंबर 1935 को बंगाल प्रेसीडेंसी में हुआ था। वह देश के दूसरे सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति रहे। मुखर्जी ने 76 साल सात महीने 14 दिन की उम्र में पद संभाला। वहीं, सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति आर वेंटकरमण ने जब पद संभाला तक वो 76 साल सात महीने 21 दिन के थे। 
 

15 of 16
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : अमर उजाला
14. रामनाथ कोविंद : कोविंद पहले राष्ट्रपति हैं, जो भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के सदस्य रहे। 25 जुलाई 2017 को देश को रामनाथ कोविंद के रूप में दूसरा दलित राष्ट्रपति मिला। पहले राष्ट्रपति जिनका जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था।
 

16 of 16
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई
15. द्रौपदी मुर्मू : आदिवासी समाज से आने वाली देश की पहली राष्ट्रपति। दूसरी महिला राष्ट्रपति। ओडिसा से आने वाली पहली राष्ट्रपति।
विज्ञापन
Next