फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े ही काम का है रेलवे का नया ऐप: प्लेन टिकट से TDR तक, कई फीचर हैं खास

Thu, 26 Jan 2017 01:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने 11 जनवरी को अपने पुराने ऐप को बदलकर नया ऐप लांच किया था। इस ऐप को फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर लांच किया गया है।

आईफोन और विंडोज यूजर्स के लिए इस नए ऐप को बाद में लांच किया जाएगा। इस ऐप में काफी सारे नए फीचर लाए गए हैं, जिससे यूजर को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। 
विज्ञापन

सिक्युरिटी का रखा गया है खास ख्याल

2 of 7
आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट
इस नए ऐप में सिक्युरिटी का खास ख्याल रखा गया है। ऐप पर पहली बार लॉगिन करने पर यूजर से चार अंकों का पिन नंबर सेट करना होता है। यह पिन डिवाइस से कनेक्ट रहता है, इसलिए वो केवल उसी डिवाइस पर काम करेगा।

यूजर ऐप की सेटिंग में जाकर के पिन को बदल भी सकता है। इससे किसी और व्यक्ति द्वारा अकाउंट से फ्रॉड करना मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन

ट्रेन टिकट बुक करने के अलावा कर सकेंगे ये काम

3 of 7
आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट
इस नए ऐप पर यूजर ट्रेन टिकट बुक करने के अलावा कई अन्य काम भी कर सकेगा, जिसमें प्लेन की टिकट बुक करना और खाना बुक करना शामिल है। पहले वाले ऐप पर इस तरह की सुविधा नहीं थी। इसके साथ ऐप का इंटरफेस काफी साफ-सुथरा रखा गया है।

कर सकेंगे आसानी से TDR फाइल 

यूजर इस ऐप पर यात्रा न कर पाने की स्थिति में आसानी से टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट (TDR) फाइल कर सकेंगे। इससे वेबसाइट पर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। यूजर को ऐप पर ही इसका स्टेटस भी पता चल जाएगा। 
विज्ञापन

मिलेगी खाली सीटों की जानकारी

5 of 7
- फोटो : demo
इस ऐप पर यूजर को रिजर्वेशन कराने के लिए किसी भी ट्रेन में मौजूद खाली सीटों की जानकारी मिल सकेगी। यात्रा की तारीख और यात्रियों की डिटेल भरने के बाद आसानी से टिकट का पेमेंट भी किया जा सकेगा।

यात्रियों को पेमेंट करने में ज्यादा दिक्कत न हो, इसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग के अलावा मोबाइल वॉलेट से भी सुविधा दी गई है। 
विज्ञापन

PNR नंबर से पता चलेगी गाड़ी की सही स्थिति

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
यात्री इस ऐप पर पीएनआर नंबर की मदद से यात्रा की तारीख के दिन अपनी गाड़ी की सही स्थिति  के बारे में पता कर सकेगा। इसमें ट्रेन कौन से स्टेशन पर है, कितनी स्पीड से चल रही है, आपके स्टेशन पर कौन से प्लेटफॉर्म पर आएगी, इंजन से कोच की स्थिति क्या है और ट्रेन का आपके स्टेशन पर आने का संभावित समय क्या होगा शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर कैंसिल करा सकेंगे काउंटर से खरीदा टिकट

7 of 7
Irctc - फोटो : GettyImages
आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर भी एक नए फीचर की शुरुआत की है। इस नए फीचर में काउंटर से खरीदे हुए टिकट को वेबसाइट पर जाकर भी कैंसिल करा सकेंगे।

पहले यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने के लिए रिजर्वेशन काउंटर पर ही जाना होता था। टिकट कैंसिल कराने के बाद रिफंड अमाउंट को लेने के लिए काउंटर पर ही जाना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें